By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: रायपुर : विधानसभा पवित्र सदन जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है: राज्यपाल सुश्री उइके
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » रायपुर : विधानसभा पवित्र सदन जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है: राज्यपाल सुश्री उइके
छत्तीसगढ़

रायपुर : विधानसभा पवित्र सदन जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है: राज्यपाल सुश्री उइके

चर्चा आज की
Last updated: January 5, 2023 5:20 pm
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ तथा सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुई। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायकों, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा विधान सभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम उपस्थित थे।
      राज्यपाल सुश्री उइके ने अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी चरणदास मंहत के चार वर्ष का कार्य काल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी और निर्बाध रूप से सदन के संचालन के लिए उनके कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर शुभकामनाएं दी तथा नवआगंतुक के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही राज्यपाल ने नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम को भी बधाई दी। उन्होंने अलंकरण समारोह में सम्मानित सदस्यों और पत्रकारों से कहा कि आप सभी निरंतर जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़े। राज्यपाल ने कहा कि कार्यक्षेत्र कोई भी हो, उत्कृष्टता कड़ी मेहनत का परिणाम होती है। उत्कृष्टता का सम्मान सभी को सकारात्मक ऊर्जा के भाव से भर देता है। यह सम्मान अपने कार्याें को और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को सम्मानित करने की परम्परा अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्य इसी प्रकार लोकतंत्र और विधानसभा का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
       राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं उनके सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिये अनेक नीतियों का निर्माण करती है। यह एक विधि निर्माता संस्था के रूप में कार्य करते हुए , कार्यपालिका के कार्यों पर सतत् रूप से निगरानी भी रखती है। उन्होंने सशक्त विधायिका को जनहित, विकास और सुशासन का आधार स्तंभ बताया और विधानसभा के माध्यम से ही राज्य का विकास प्रशस्त होने की बात कही। 
राज्यपाल ने कहा कि देश या राज्य की निरंतर प्रगति और विकास के संदर्भ में सत्तापक्ष और विपक्ष का दृष्टिकोण एक होना चाहिए। आपसी समझ और परस्पर विश्वास की नींव के आधार पर ही जनकल्याण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। राज्यपाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी विधानसभा में दोनों पक्षों के मध्य विभिन्न मुद्दों को लेकर समय-समय पर सार्थक चर्चा हो रही है और जनहित से संबधित विषयों पर मिलकर नीतियां बनाई जाती हैं। इसी प्रकार सभी को मिलकर प्रदेश की जनता के हित, उनके अधिकारों एवं विकास के लिए सतत रूप से प्रयासों को जारी रखना होगा। 
उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी सदस्यों पर इस बात की महती जिम्मेदारी होती है कि ऐसी परिपाटियों का निर्माण करें, जो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने तथा भावी पीढ़ी के पथप्रदर्शन में सहायक हो। 
राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि  छत्तीसगढ़ विधान सभा ने अपनी लघु संसदीय यात्रा में, संसदीय परंपराओं के श्रेष्ठ कीर्तिमानों को स्पर्श करते हुए, एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है। उच्च संसदीय परम्पराओं और प्रक्रियाओं के परिपालन में यह विधानसभा, अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल रही हैै। 
     राज्यपाल ने इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट ई-बजट के रूप में प्रस्तुत किये जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पेपरलेस प्रणाली को अपनाने की दिशा में इसे विधानसभा की अच्छी पहल बताया। 
    राज्यपाल ने उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार सम्मान दिए जाने की भी सराहना की और कहा कि मीडिया, शासन और जनता के बीच सेतु के रूप में है। यह दोनों के बीच संवाद कायम करने का कार्य करता है। शासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह नागरिकों की समस्याओं से शासन को परिचित कराता है। उन्होंने मीडिया के बढ़ते प्रभाव को उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में मीडिया महत्ता एवं उपयोगिता में वृद्धि हुई है। पत्रकार जितने सजग रहकर जन सरोकार के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे, उतनी ही विधायिका की धार तेज होगी।
     राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मीडिया ने अपने विविध रूपों के माध्यम से न केवल आम जनता को जागरूक, शिक्षित किया है, बल्कि राज्य के विकास में अहम भूमिका भी निभाई है। वे सत्र के दौरान सदन की कार्रवाई से, जनसामान्य को अवगत कराते रहे हैं। उनके द्वारा सदैव विधानसभा की सन्तुलित और सकारात्मक-ज्ञानवर्धक रिपोर्टिंग की जाती रही है।  
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा, लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने के लिए, इसी प्रकार प्रतिबद्ध रहेगी और राष्ट्रीय पटल पर इसका नाम, अग्रणी होगा।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विधान सभा ने अपने गठन के साथ ही नई संसदीय परम्पराओं को स्थापित करने में सफलता पाई है। 
     विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही ये संभव हो पाया है कि मैं आपकी सेवा कर पाया हूं. इस दौरान पक्ष एवं प्रतिपक्ष के सदस्यों का पूरा सहयोग रहा. आप सभी ने विधानसभा की गरिमा, मर्यादा एवं संसदीय आचरण को बरकरार रखा इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूं। 
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी उत्कृष्टता को साबित करना एवं कार्य के लिए सम्मान मिलना जीवन की बड़ी उपलब्धि होती है और ये सम्मान विधानसभा में मिले तो ये बहुत बड़ी बात है।
मुख्यमंत्री ने सम्मानित विधायक एवं पत्रकारों के  उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए विधानसभा सचिवालय को भी आयोजन के लिए  शुभकामनाएं दीं। 
इस मौके पर राज्यपाल सुश्री उइके, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री श्री बघेल, ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा मुद्रित वार्षिक डायरी तथा कैलेण्डर का भी विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के लिए ‘‘उत्कृष्ट विधायक” के रूप में पक्ष से श्री संतराम नेताम को सम्मानित किया गया  एवं प्रतिपक्ष से श्री अजय चंद्राकर को सम्मान के लिए चुना गया था। ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार” के लिए श्री यशवंत धोटे एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में “उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार पुरस्कार’’ के लिए श्री जुल्फिकार अली एवं कैमरामेन श्री शशिकांत वर्मा को सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचे ब्रह्मानंद:सुबह से प्रचार करते नजर आए नेता
राज्यपाल का जवाब मिले बिना विधेयकों पर विचार से इन्कार:मुख्यमंत्री बोले, यह गवर्नर के अधिकार से बाहर, लेकिन जिद पर अड़ी हैं तो जवाब भेज देंगे
दंतेवाड़ा : प्रवासी पक्षियों के लिए बनाया जायेगा बर्ड सेंचुरी पार्क
रायपुर : राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
500 बाइक को काटकर बना दिया कबाड़:इंजन को भट्‌ठी में गलाकर निकाल रहे थे एल्युमिनियम
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?