फूल मालाओं से स्वागत एवं शुभकामनाएं।




ब्यूरो बांदा
बांदा – आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा सभागार में आयोजित मंडलीय सम्मेलन के द्वितीय सत्र में अखिलेश राजपूत सदस्य प्रदेश कार्यकारणी जनपदीय निर्वाचन अधिकारी के देख-रेख में बांदा के जनपद के शिक्षकों की उपस्थिति में जनपदीय निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। सर्वसम्मति से राजकिशोर शुक्ल गांधी इण्टर कॉलेज पनगरा को जिलाध्यक्ष,भारत भूषण प्रवक्ता पंo जवाहर लाल नेहरू अखंड इण्टर कॉलेज चंदवारा को जिला मंत्री,हरितानकर प्रवक्ता जेo पीo शर्मा इण्टर कॉलेज को कोषाध्यक्ष एवं सूरज पाल शिक्षक हिन्दू इण्टर कॉलेज अतर्रा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।
निर्वाचन अधिकारी पदाधिकारियों कि घोषणा करते ही शिक्षकों ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।उक्त अवसर पर मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा, परिराखन सिंह सदस्य प्रदेश कार्यकारणी, जमुना प्रसाद पाण्डेय जिलाध्यक्ष उoप्रo प्रधानाचार्य परिषद बांदा, राजेश तिवारी सदस्य प्रदेश कार्यकारणी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप गर्ग एवं जिलामंत्री रमेशचंद्र सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



