By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: राजस्थान रॉयल्स मनाने लगी थी जीत का जश्न, तभी हो गई अनहोनी, किस्मत पर रो रहे होंगे सैमसन!
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजस्थान रॉयल्स मनाने लगी थी जीत का जश्न, तभी हो गई अनहोनी, किस्मत पर रो रहे होंगे सैमसन!
खेल

राजस्थान रॉयल्स मनाने लगी थी जीत का जश्न, तभी हो गई अनहोनी, किस्मत पर रो रहे होंगे सैमसन!

चर्चा आज की
Last updated: May 8, 2023 10:34 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का शायद सबसे नाटकीय मुकाबला खेला गया। मैच की अंतिम गेंद फेंके जाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुकाबला गंवा दिया था। विपक्षी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। लेकिन जिस अनहोनी की क्सर कल्पना ही की जाती थी वह हकीकत में तब्दील हो गई। इसके बाद जो कुछ हुआ उसके बाद कप्तान संजू सैमसन अपनी किस्मत पर रो रहे होंगे।

Contents
  • अब्दुल समद का लपका कैच, तभी बज उठा हूटर
  • अब समद ने गेंद को भेजा बाउंड्री के बाहर
  • संजू सैमसन और जोस बटलर की धांसू पारी
  • हैदराबाद के इरादे दिखे मजबूत
  • फिलिप ने पलटी बाजी
  • पेसर के नाम दूसरा विकेट
  • रिकॉर्ड की बराबरी
  • मयंक की खूब पिटाई

अब्दुल समद का लपका कैच, तभी बज उठा हूटर

हैदराबाद को अंतिम गेंद पर जीत के लिए पांच रन की दरकार थी और संदीप शर्मा की गेंद पर अब्दुल समद का लगाया गया शॉट मिड ऑफ पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। हैदराबाद ने यहां यह मुकबाला पांच रन से गंवा दिया, लेकिन राजस्थान का जश्न अभी अच्छी तरह से शुरू भी नहीं हुआ था कि मैदान पर वह सायरन बज उठा जो गेंदबाज के दिल को धड़का देता है। थर्ड अंपायर ने संदीप की अंतिम गेंद को नो बॉल करार दिया।

अब समद ने गेंद को भेजा बाउंड्री के बाहर

इसके बाद एक बार फिर संदीप को गेंद फेंकनी पड़ी और इस बार समद (17 रन, 7 बॉल, 2 सिक्स) ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को सीधे बाउंड्री पार भेजकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ हैदराबाद एक स्थान ऊपर नौवें पर पहुंच गया जबकि लगातार तीसरा मैच गंवाने वाली राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर ही रही। पिछले छह मैचों में राजस्थान की यह पांचवीं हार रही।

संजू सैमसन और जोस बटलर की धांसू पारी

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर 59 गेंद पर 95 रन की जोरदार पारी खेली। बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन की 38 गेंद पर 66* रन की पारी की बदौलत दो विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम पर बना इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर रहा। बटलर ने अपनी पारी में जहां चार छक्के लगाए तो वहीं संजू ने पांच छक्के जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 81 गेंद पर 138 रन की साझेदारी निभाई। विशाल लक्ष्य का हैदराबाद की टीम ने अच्छी तरह से पीछा किया। युजवेंद्र चहल (4/29) ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 217 रन बना लिए।


हैदराबाद के इरादे दिखे मजबूत

जयपुर में हाईएस्ट टोटल का पीछा करने उतरी हैदराबादी टीम के बल्लेबाजों के इरादे मजबूत नजर आए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अनमोलप्रीत सिंह ने 33 रन बनाकर आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए पावरप्ले में 51 रन की साझेदारी की। उनके जाने के बाद अभिषेक ने मोर्चा संभाला और 34 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट होने से पहले टीम के टोटल 116 तक पहुंचा दिया। इसके बाद राहुल त्रिपाठी सीजन में पहली बार पूरी लय में दिखे। उन्हें हेनरिक क्लासेन का साथ मिला और दोनों ने 19 गेंद पर 41 रन की साझेदारी करके टीम की जीत की उम्मीद बढ़ा दी।

फिलिप ने पलटी बाजी

अंतिम पांच ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 69 की दरकार थी, जो पहुंच से बाहर नहीं दिख रही थी। लेकिन युजवेंद्र चहल (4/29) ने 16वें ओवर में क्लासेन (26) को आउट कर थोड़ी राहत दिलाई और फिर जब वे 18वें ओवर में लौटे तो राहुल त्रिपाठी (47 रन, 29 बॉल) और एडेन मार्करम (6) को आउट कर एक बार फिर राजस्थान की पकड़ मुकाबले में मजबूत कर दी। अंतिम 12 गेंद पर 41 रन की जरूरत थी जो पहुंच से दूर नजर आ रही थी लेकिन ग्लेन फिलिप ने कुलदीप यादव के ओवर की शुरुआत 6,6,6 और 4 के साथ करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उनकी सात गेंद पर खेली गई 25 रन की पारी ने बाजी एकदम से पलट कर रख दी। अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे जो समद ने पूरे कर दिए।

पेसर के नाम दूसरा विकेट

इस मैच से पहले जयपुर के मैदान पर कुल 30 ओवर्स में पेसर्स को नाम सिर्फ एक विकेट ही रहा था। पेसर्स का यहां ऐवरेज 250 का और स्ट्राइक रेट 180 का रहा था। इस आंकड़े से साफ था कि इस मुकाबले में भी पेसर्स को विकेट निकालना आसान नहीं होगा। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की जोड़ी ने पहली ही गेंद से अटैक शुरू कर दिया। युवा यशस्वी ज्यादा अटैकिंग मूड में दिखे। उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट्स खेले और 18 गेंद पर 35 रन ठोके। उनकी पारी पांचवें ओवर में ही समाप्त हो गई। उनका विकेट मार्को यानसेन ने लिया जो इस सीजन इस मैदान पर किसी पेसर द्वारा लिया गया सिर्फ दूसरा विकेट था।

रिकॉर्ड की बराबरी

यशस्वी ने आउट होने से पहले बटलर के साथ मिलकर बोर्ड पर 54 रन टांगे। इस सीजन इस जोड़ी की कुल छठी फिफ्टी प्लस पार्टनरिशप रही। इसके साथ यशस्वी-बटलर ने राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे की बराबरी की जिनके नाम राजस्थान रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक छह फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप का रिकॉर्ड दर्ज है।

मयंक की खूब पिटाई

पेसर्स को ज्यादा सफल नहीं होते देख कप्तान एडेन मार्करम ने स्पिनर्स की ओर रुख किया। पावरप्ले खत्म होते ही अपने सबसे सफल स्पिनर मयंक मार्कंडे को अटैक पर लगाया। उनका पहला ओवर तो शांति से गुजर गया, लेकिन जब वह दोबारा अटैक पर आए तो सैमसन ने दो और बटलर ने एक सिक्स जड़कर उनके साथ वैसा व्यवहार किया जैसा पहले नहीं हुआ था। इस सीजन एक आईपीएल पारी में यह पहली बार था जब मंयक की गेंद पर दो से ज्यादा छक्के पड़े थे। मामला यहीं नहीं थमा और मयंक पर आगे और चार छक्के पड़े। कुल 11 विकेट के साथ इस युवा स्पिनर के चार ओवर में 51 रन बने।

पकड़ ली रफ्तार
नौवें ओवर के बाद बटलर ने 22 गेंद पर 27 रन बनाए थे और संजू ने 14 गेंद पर 27 रन बनाए थे। इसके बाद बटलर ने सीधे पांचवें गियर में बैटिंग करनी शुरू कर दी और 17वें ओवर के अंत पर 54 गेंद पर उनके खाते में 92 रन हो गए जबकि संजू 30 गेंद पर 48 रन बनाकर क्रीज पर थे। बटलर ने 12वें ओवर में 32 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी। वह शतक से चूक गए और उनके जाने के बाद संजू ने रनों की रफ्तार बनाए रखी।


    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

चुप बैठो और क्रिकेट खेलो… तीसरे टेस्ट के बाद इयान चैपल ने रोहित सेना को लगाई फटकार
मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे टीम के कप्तान
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, इस टूर्नामेंट के बाद होगा रिटायर
विराट कोहली को शाहिद अफरीदी ने दिया था रिटायरमेंट का ज्ञान
धोनी-धोनी… रौंगटे खड़ा कर देगा ये वीडियो, CSK के प्रैक्टिस सेशन में माही को देखने उमड़ी भीड़
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?