By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे रामलला, मिलेगी मंदिर की झलक; 13 देश लेंगे हिस्सा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे रामलला, मिलेगी मंदिर की झलक; 13 देश लेंगे हिस्सा
दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे रामलला, मिलेगी मंदिर की झलक; 13 देश लेंगे हिस्सा

Sandeep Bharangar
Last updated: November 14, 2023 5:18 am
By
Sandeep Bharangar
7 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली। वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान में मंगलवार से शुरू होगा। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन भारत मंडपम के सभागार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश करेंगे।

इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेने वाले 13 देशों के साथ 25 राज्य और देश विदेश के 3500 प्रदर्शक भाग लेंगे। 18 नवंबर तक पहले पांच दिन व्यापारी दर्शक, जबकि 19 से 27 नवंबर तक आम लोग सुबह 10 से शाम 7:30 बजे तक दर्शक मेला घूम सकेंगे। मेले का पार्टनर राज्य बिहार और केरल जबकि फोकस राज्य दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड होगा।

प्रदूषण को लेकर प्रगति मैदान ने किए इंतजाम

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले पर नहीं पड़े, इसके लिए आइटीपीओ अधिकारियों ने प्रदूषण से निपटने के लिए कमर कस ली है। उप महाप्रबंधक किशन कुमार ने बताया कि प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

इस बार पिछले साल की अपेक्षा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला एक लाख 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में लगने जा रहा है। व्यापार मेला परिसर में एंटी स्माग गन के साथ पानी के छिडकाव का व्यापक प्लान तैयार किया है। इसके लिए जलबोर्ड से जरूरत के अनुसार पानी के टैंकर का भी प्रबंध किया गया है। मेला देखने आने वाले लोगों को शुल्क देना होगा।

यहां से मिलेगा प्रवेश

गेट नंबर-एक,चार, छह और गेट नंबर-10 से दर्शक मेले में प्रवेश कर सकेंगे।

इस बार मेले में भाग लेंगे ये प्रमुख देश

लेबनान

अफगानिस्तान

बांग्लादेश

मिस्र

नेपाल

थाईलैंड

किर्गिस्तान

ओमान

ईरान

वियतनाम

तुर्किये

ट्यूनीशिया

यूएई

साथ ही मेले में अन्य 25 राज्य भी मेले में हिस्सा लेंगे।

इन हॉल में होगा प्रमुख उत्पादों का प्रदर्शन

हाल- 1: पार्टनर और फोकस राज्य

हाल- 2 (भूतल): फोकस राज्य

हाल- 3 (भूतल): सरकारी, सांविधिक निकाय, केवीआईसी

हाल- 4 (भूतल): विदेश, एमएसएमई मंत्रालय

हाल- 5 (भूतल): थीम मंडप, सरकारी और निजी

हाल- 2-5 (प्रथम तल): राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मंडप

हाल- 6: हस्तशिल्प, हथकरघा, रेशम, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केयर बोर्ड

हाल- 7 (ए-एच): सरस, निजी भागीदारी, खाद्य एंव पे पदार्थ

हाल- 8-10: खाद्य एंव पेय पदार्थ

हाल- 11: इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सौंदर्य प्रसाधन, फुटवियर, न्यूट्रासिटकल, घरेलू उपकरण, किचन वस्तुएं, उपभोक्ता उपयोगी वस्तुएं, वस्त्र एवं परिधान

हाल- 12: सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद, आभूषण घड़ियां हाल- 12ए: वस्त्र परिधान, घरेलू फर्नीचर, उपहार, शैक्षिक वस्तुएं, बहु उत्पाद , हस्तशिल्प आदि

हाल- एच 14 (भूतल एंव प्रथम तल): सार्क क्षेत्र, सरकारी व निजी एंफीथियटर (हाल 2, 5 के समीप): राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों आदि द्वारा होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम

हाल नं. दो मे फोकस राज्य उत्तर प्रदेश का मंडप तैयार करवा रहीं सवीना जेटली ने बताया कि इसे सर्वाधिक दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। मंडप में राम मंदिर के गुंबद और छत की प्रतिकृति रहेगी तो इसमें मंदिर और रामलला की उपस्थिति का एहसास कराने का प्रयास भी रहेगा। इसके अलावा यहां एक जिला, एक उत्पाद थीम पर राज्य की विकास गाथा का प्रदर्शन होगा ताे अन्य उपलब्धियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

दिल्ली मंडप में दिखेगा कनॉट प्लेस, शहर के स्मारक

दिल्ली मंडप को विरासत की थीम पर डिजाइन किया गया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रतिष्ठित स्मारकों के साथ-साथ कनाट प्लेस को भी दर्शाया जाएगा। दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआइआइडीसी) के मुख्य प्रबंधक व दिल्ली पवेलियन के निदेशक शोभित गुप्ता ने कहा कि सामने दो प्रवेश बिंदु हैं और साथ ही एक सेल्फी प्वाइंट भी है जिस पर “आइ लव दिल्ली” लिखा हुआ है।

मंडप के सामने वाले हिस्से को कनाट प्लेस को चित्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि मंडप का पहला आधा हिस्सा दिल्ली के विभागों को समर्पित है, जिनकी थीम ”इन्वेस्ट दिल्ली”, ”ईज आफ लिविंग”, ”क्लीन दिल्ली”, ”ग्रीन दिल्ली” है।” इसके पीछे, ”अक्षरधाम मंदिर” की एक थ्रीडी प्रतिकृति विकसित की गई है जहां आगंतुक सेल्फी ले सकते हैं।

मंडप में तीन गलियारे हैं – ”पर्यटन गलियारा”, जिसमें चिकित्सा पर्यटन और शिक्षा पर्यटन के प्रदर्शन के साथ-साथ दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों के कट-आउट हैं ; ”सांस्कृतिक गलियारा”, जो योग, त्योहारों और नृत्य रूपों को समर्पित है, और ”औद्योगिक गलियारा” स्टार्ट-अप, उद्यमियों और एमएसएमई को समर्पित है।

मंडप में तिहाड़ जेलों का एक स्टॉल होगा जो जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, बेकरी उत्पादों और जेल द्वारा किए जा रहे सुधारों को प्रदर्शित और बेचेगा। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, उद्योग और डीएसआईआईडीसी, समाज कल्याण विभाग अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली जल बोर्ड का स्टॉल राष्ट्रीय राजधानी को “झीलों के शहर” के रूप में प्रदर्शित करेगा। दिल्ली सरकार का सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) शहर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन वाली स्लाइड और राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रदर्शित करने वाली वीडियो क्लिपिंग प्रदर्शित करेगा।

झारखंड मंडप भी होगा खास

झारखंड मंडप के निदेशक एस आर प्रसाद ने बताया कि, हर वर्ष की तरह झारखंड भी भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने प्रदेश को प्रदर्शित कर रहा है। उद्योग निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए इस मंडप में क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टाल लगाए गए है। जहां लोग झारखंड से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे।

साथ ही झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टाल लगाए जा रहे हैं, जिसमें लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ समारोह में राज्य के मंत्री आदिवासी कल्याण एवम परिवहन चंपई सोरेन भाग लेंगे जबकि झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड पवेलियन का शुभारंभ करेंगे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘लोगों की प्रार्थना शायद भगवान ने सुन ली…’ सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा; दिल्ली में प्रदूषण पर अब 21 नवंबर को सुनवाई
अरविंद केजरीवाल जल्द खाली करेंगे सरकारी मकान… मुख्यमंत्री पद के बाद छोड़ेंगे सारी सुविधाएं
सीमा हैदर ने अपने घर पर फहराया तिरंगा, और क्या बोली?
Amanatullah Khan की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, छापेमारी में ED को मिले अहम सबूत
सूचना पर दिल्ली पुलिस ने हुक्का बार में मारी रेड, कम उम्र की लड़कियां परोस रहीं शराब
TAGGED:अंतरराष्ट्रीय व्यापारआकर्षणकेंद्रझलकमंदिररामलला
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?