पीपीपी मॉडल पर विकसित होगा राठ बस अड्डा
जलभराव और सुविधाओं की कमी से मिलेगी र
हमीरपुर।
जिले के राठ डिपो परिसर में वर्षों से जलभराव, कीचड़ और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में बस अड्डा तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे यात्रियों को बस पकड़ने और उतरने में दिक्कत होती है। पेयजल, स्वच्छ शौचालय और उचित प्रतीक्षालय न होने से रोजाना हजारों यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। अब इस समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। परिवहन निगम ने राठ बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की स्वीकृति दे दी है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जमीन की नापजोख कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। योजना के तहत आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, पेयजल व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2018 में राठ बस अड्डे को टर्मिनल बस अड्डा की सूची में शामिल किया गया था। सात वर्षों में केवल वर्कशाप का निर्माण हो सका था। वर्तमान में यहां 106 बसों का संचालन होता है और प्रतिदिन लगभग 12 हजार यात्री आवागमन करते हैं। नई योजना से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Jiliwinbet7login is where its at, yo. Easy to sign up, and I was playing in no time. Good vibes all around, ya feel me? Give it a shot, why not? jiliwinbet7login