रामनगर बाराबंकी । तहसील क्षेत्र रामनगर किन्नरो के बीच वसूली का सीमा विवाद तहसील समाधान दिवस में पहुंच गया।वहां पुलिस ने दोनो पक्षों को बुलाकर एक सप्ताह में निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।शनिवार को तहसील रामनगर के सभागार में चल रहे समाधान दिवस में अचानक दर्जनों किन्नर पहुंच गये जिससे लोग अचम्भित हो गये। जनसुनवाई कर रहे न्यायिक एस.डी.एम मधुलिका सिंह और तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने उनकी समस्या पूंछी तो किन्नरो की गुरु चांदनी ने बताया कि समझौता पत्र अनुसार उन्होंने केसरीपुर रेल पट्टी के बांयी ओर का हिस्सा किन्नर ललिता अकीला को जजमानी व्यवसाय के लिए दिया था। अकीला की मृत्यु हो गई है।किन्नर प्रियंका को कल्याणी नदी से चलकर संजय सेतु तक के दाई ओर का भाग किन्नर प्रिंयका को दिया गया था। अब किन्नर ललिता और प्रियंका के दाई ओर के हिस्से में दखल कर जजमानी व्यवसाय प्रभावित कर रही हैं। वह मना करने पर आमादा फौजदारी होती हैं और मारपीट का फर्जी वीडियो बनाकर फर्जी आरोप लगा रही है बीते 15 फरवरी की रात्रि साढे दस बजे ललिता किन्नर ने मारपीट का वीडियो मोवाइल पर फर्जी कहानी गढ़ कर किन्नर प्रियंका को परेशान किया और एलानिया धमकी दी कि हाथ पैर तोडकर जॉन से मार दूंगी। अपनी मर्जी से काम करूगी। यह मामला हल कराया जाये जिससे विवाद न हो और एक दूसरे के क्षेत्र में जजमानी व्यवसाय में हस्तक्षेप न हो। एस.डी.एम ने कोतवाल को बुलाया तो उन्होंने बताया कि बीते साल दोनो पक्षों में मुकदमा हुआ था फिर सुलह हो गया था। अब फिर से समस्या आई है तो दोनो पक्षों को बुलाकर एक सप्ताह में मसला हल कराया जाएगा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



