By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: टूटे मार्ग का मरम्मत कार्य हुआ शुरु, नूरपुर रोड से बैजनाथ तक फिर से दौड़ेगी Toy Train
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » टूटे मार्ग का मरम्मत कार्य हुआ शुरु, नूरपुर रोड से बैजनाथ तक फिर से दौड़ेगी Toy Train
हिमाचल प्रदेश

टूटे मार्ग का मरम्मत कार्य हुआ शुरु, नूरपुर रोड से बैजनाथ तक फिर से दौड़ेगी Toy Train

Sandeep Bharangar
Last updated: October 5, 2023 12:09 pm
By
Sandeep Bharangar
4 Min Read
Share
SHARE

नगरोटा सूरियां। पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर नूरपुर रोड (जसूर) से बैजनाथ तक नवंबर प्रथम सप्ताह में फिर से टॉय ट्रेन (Toy Train) रेलगाड़ी की छुक छुक सुनाई देगी। रेलमार्ग पर ज्वालामुखी रोड रानीताल व कोपडलाहड़ के बीच भारी वर्षा के कारण मंगलवार 18 जुलाई को रेल लाइन के नीचे की मिट्टी बह गई थी। इस कारण करीब 300 मीटर तक रेल की पटरी हवा में लटक गई थी। इस वजह से नूरपुर रोड से बैजनाथ तक चलने वाली दोनों अप व डाउन रेलगाड़ियां बंद कर दी गयी हैं।

रेल विभाग की मानें तो इस बार भारी बरसात के कारण हवा में लटके रेल ट्रैक की मरम्मत करना मुश्किल हो गया था। अब बरसात थमी है तो रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य में लंबा समय लगने के कारण नवंबर के प्रथम सप्ताह तक दोनों रेलगाड़ियों की आवाजाही बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि पठानकोट के पास चक्की खड्ड पर ध्वस्त हुए रेलवे पुल का निर्माण कार्य भी जोरों पर जारी है।

पुल के निर्माण लगेगा समय

विभागीय सूत्रों के मुताबिक पुल निर्माण को पूरा होने में मार्च तक का समय लग सकता है और उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2024 तक पठानकोट से जोगिन्दरनगर तक सभी सात रेलगाड़ियां बहाल हो जाएंगी। पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर चक्की खड्ड पर बने रेलवे पुल के गिर जाने के बाद दो रेलगाड़ियां नूरपुर रोड से बैजनाथ तक आवाजाही कर रहीं थी।

लेकिन बीती 8 जुलाई को भारी वर्षा से गुलेर व लुनसु के बीच पहाड़ी खिसकने से वह भी बंद हो गई हैं। हालांकि बरसात के बाद दोनों रेलगाड़ियां बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन 18 जुलाई को कोपडलाहड़ सुरंग के पास रेल लाइन के नीचे की मिट्टी बह जाने से यह उम्मीद भी समाप्त हो गई थी।

इन गांवो के लोगों को हो रही परेशानी

इन रेलगाड़ीयों के बंद होने से लुनसु व त्रिप्पल रेलवे स्टेशनों से जुड़ी करीब एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीण फिर छह से आठ किमी पैदल चलकर बस की सुविधा प्राप्त करने को मजबूर हो गए हैं। दिनेश, रघुवीर, अश्विनी गुलेरिया, केवल कुमार का कहना है कि लुनसु, धार, ठम्बा, टिल्ला, त्रिप्पल, बासा, मेहवा गांवों के लिए बस सुविधा नहीं होने के कारण एक मात्र रेल ही यातायात की सुविधा है।

ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

इन लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग बरसात में रेल लाइन की क्षति के बहाने लाखों रुपये सरकारी खजाने से मरम्मत के नाम पर लेता है लेकिन हर बरसात में गुलेर और कोपडलाहड़ के बीच ही रेल लाइन क्षतिग्रस्त होती है। जबकि बरसात समाप्त होते ही रेल विभाग को गुलेर से कोपडलाहड़ के बीच बरसाती पानी की निकासी के लिए स्थाई प्रबंध किए जाने चाहिए।

उधर क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक के मरम्मत कार्य में हो रही देरी पर जब लोगों ने गुलेर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया तो रेल विभाग भी नींद से जगा और निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। समाजसेवी अश्विनी गुलेरिया का कहना है कि जिस तरह धीमी गति से मुरम्मत कार्य चल रहा है, इससे तो कई महीने मरम्मत में लग जाएंगे।

ट्रैक को जल्द ठीक करने के दिए गए आदेश

उधर, मंडल रेलवे प्रबंधक फिरोजपुर संजय साहू ने बताया कि रेल ट्रैक को जल्द ठीक करने के आदेश दे दिए हैं और नवंबर प्रथम सप्ताह तक नूरपुर रोड से बैजनाथ तक चलने वाली दो रेलगाड़ियां बहाल कर दी जाएंगी। जबकि चक्की खड्ड पुल का निर्माण भी जोरों पर चल रहा है और अप्रैल 2024 में पठानकोट से जोगिन्दरनगर तक सभी रेलगाड़ियां बहाल करने का लक्ष्य है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सिरमौर में हुए पंचायती राज उपचुनाव, छह सदस्‍य चुने गए निर्विरोध; जानिए पूरा अपडेट
कल इस समय से पहले मनाएं भैयादूज का पर्व, फिर नहीं है कोई शुभ मुहूर्त
सरकारी नौकरी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, सरकार ने निकाली धांसू स्कीम; फट से कर दें आवेदन
Mandi News: पिता ने स्वजनों पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाला, सरकारी संरक्षण के बिना संभव नहीं; भाजपा नेता प्रवीण कुमार शर्मा
TAGGED:Toy Trainनूरपुरबैजनाथमरम्मतमार्ग
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?