ब्यूरो बांदा




बांदा आज दिनांक 4 जनवरी 2025 को मौसम मे लगातार गिरते हुए तापमान और बढ़ते हुए कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग बांदा एआरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह एवं पीटीओ राम सुमेर यादव के द्वारा आज 04/01/2024 को कालूकुआं मंडी समिति में ट्रैक्टर एवं ट्रालियों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।
एआरटीओ श्री शंकर जी सिंह द्वारा बताया गया कि इसके लगे होने से अंधेरे में सामने आने वाली या पीछे से आने वाले वाहन की रोशनी पड़ने पर रेडियम टेप चमकता है, जिससे वाहन चालक को मालुम हो जाता है कि आगे वाहन है और दुर्घटना से बचा जा सकता है।
क्योंकि अक्सर कोहरे के कारण आने वाले वाहन बिना रेडियम टेप के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कोहरे में अंधेरे में देख नहीं पाते हैं और नतीजन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
अवगत कराया गया है कि जितनी भी ट्रैक्टर ट्रालियां संचालित हो रही है इस्तेमाल हो रही हैं सभी में रेडियम टेप को लगाया जाएगा। ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। बिना रेडियम टेप के ट्रैक्टर ट्रालियों के संचालित पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा दस हजार रुपए की चालान की जाएगी। अतः जुर्माने से बचने एवं दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आप अपने ट्रेक्टर ट्राली में अवश्य रेडियम टेप लगवाएं एवं दुर्घटना से बचें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



