



राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ राहतगढ़ वाटर फॉल में चल रहे सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ वाटर फॉल हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे सजाना और संवारना हमारा काम है। वाटर फॉल को स्वच्छ, सुन्दर और सुरक्षित बनाने के लिये लगातार कार्य चल रहा है। जगह-जगह नव निर्माण कार्य तथा सुरक्षा के लिये पाइप की रैलिंग लगाई जा रही है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये बेहतर व्यवस्था तथा पेटिंग की जा रही है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ वाटर फॉल सुन्दर पर्यटक स्थल बनेगा जिसे देखने के लिये प्रदेश से लोग आयेंगे और जल्द ही यह कार्य पूरा हो जायेगा। स्थानीय जन-प्रतिनिधि तथा नगर पालिका और जनपद पंचायत राहतगढ़, पीएचई तथा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



