ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने नक्शा तरमीम, खसरा पड़ताल, प्रारूप -2, धारा-20, धारा -23,धारा -52, धारा- 27, अभिलेखों की जांच, धारा -9 धारा- 41 एवं 42 आदि चकबंदी कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों,सहायक चकबंदी अधिकारियों, कानूनगो ,चकबंदी लेखपालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप समय से चकबंदी के कार्यों को पूरा किया जाए उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से कहा कि जो शासन ने चकबंदी कार्यों का लक्ष्य दिया गया है उसको समय से पूरा करें उन्होंने चकबंदी अधिकारी तथा सहायक चकबंदी अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में जाकर कार्यों का सत्यापन करें तथा समय से धारा- 52 के बाद गांवों में कब्जा परिवर्तन भी कराया जाए उन्होंने लेखपालों से कहा कि शासन के निर्देश पर जिन गांव का सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है उन सभी बिंदुओं की सूचना समय से भेजी जाए, उन्होंने सभी चकबंदी अधिकारियों से यह भी कहा कि जो वाद आपके कोर्ट में लंबित है उनका समय से निस्तारण कराया जाए, उन्होंने कहा कि जिन गांवों में सर्वे को लेकर कुछ समस्याएं हैं उनको कार्य योजना के अनुसार सर्वे कराया जाए सर्वे टीम कार्य कर रही है उनके साथ आपको कार्य करना है इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता लेखपाल व कानूनगो नहीं करेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक/ उपसंचालक चकबंदी राजेश प्रसाद, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री एम एल धर्मान , समस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो एवं चकबंदी लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



