हमीरपुर।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में समिति के सभापति श्री किरण पाल कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में जनपद हमीरपुर एवं महोबा के अधिकारियों के साथ वर्तमान सरकार के गठन के बाद सांसदों,विधायकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पत्रों तथा उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई।सभापति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए और संबंधित पत्र का लिखित उत्तर अनिवार्य रूप से भेजा जाए।उन्होंने कहा कि जनहित में किए गए कार्यों की समीक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना समिति का मुख्य उद्देश्य है।सरकार से प्राप्त धनराशि का समुचित उपयोग करते हुए विकास कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए तथा पिछड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने शतप्रतिशत अन्ना पशुओं के संरक्षण के निर्देश दिए ताकि किसानों व फसलों की सुरक्षा हो सके।अंत्योदय राशन कार्ड केवल पात्र व्यक्तियों को देने तथा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शासन की मंशा के अनुरूप आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।बैठक में अनुसचिव विनोद यादव,डीएम हमीरपुर घनश्याम मीना,डीएम महोबा गजल भारद्वाज,एसपी हमीरपुर डॉ दीक्षा शर्मा,एसपी महोबा प्रबल प्रताप सिंह सहित दोनों जनपदों के अधिकारी उपस्थित रहे।







विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Been using ketqua 04 net for a while now and it’s pretty solid. Easy to navigate and find what I’m looking for. ketqua 04 net