तहसील सभागार, राजापुर में रोगी कल्याण समिति एवं फाइलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा बैठक उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में उप-जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। इसके अंतर्गत बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, गर्म कपड़े, कंबल तथा अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए कोल्ड-रूम की समुचित सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा मरीजों के रात्रि विश्राम हेतु अस्थायी रैनबसेरा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
माह फरवरी 2026 में प्रस्तावित फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में निर्देश दिए गए कि समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम से संबंधित बैठकों, प्रशिक्षण, माइक्रोप्लानिंग आदि का कार्य समय से पूर्ण करें। योजना निर्माण के दौरान घुमंतू परिवारों एवं अस्थायी रूप से निवास करने वाले परिवारों को भी सम्मिलित करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
उप-जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण सत्रों में समस्त आवश्यक जाँच सुविधाओं को मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने तथा टीकाकरण से इंकार करने वाले बच्चों के मामलों में विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें प्रतिरक्षित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी एवं रामनगर, बाल विकास परियोजना अधिकारी (OMC/यूनिसेफ), WHO प्रतिनिधि, खंड शिक्षा अधिकारी, TSU से मनीष कुमार, BPM राधे कृष्ण सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



