2017 से बंद पदोन्नति,अब शीघ्र करने का निर्णय।




ब्यूरो बांदा
बांदा । बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0 बांदा की प्रबन्ध समिति की बैठक बैंक के सभागार में श्री पंकज अग्रवाल,अध्यक्ष, बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0 बांदा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें बैंक कार्यो के सम्यक निस्तारण की समीक्षा की गयी तथा निर्धारित एजेण्डा के अनुसार बैंक के सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी जगदीश चन्द्रा ने विषय प्रस्तुत किये गये जिनको पारित किया गया । बैठक में लिये गये निर्णय के उपरान्त अवगत कराया गया कि वेतनभोगी कर्मचारियों जिनके द्वारा बैंक की शाखाओं से ओ0डी0 लिमिट ली गयी है, की ब्याज दर में एक प्रतिशत की कमी की गयी है जिससे कोआपरेटिव बैंक से जिन वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा ओ0डी0 लिमिट ली गयी है उनको बैंक द्वारा अभी तक चार्ज की जा रही ब्याज दर पर एक प्रतिशत का लाभ प्राप्त होगा तथा बैंक के लिपिक/ कैशियर के वर्ष 2017 से शाखा प्रबन्धक के पद पर पदोन्नति नहीं हो रही थी, जिनको पदोन्नति करने का निर्णय लिया गया। बैंक के विविधीकरण ऋण जो बकाया पडे है, के बकायेदारों से उनके द्वारा अपील की गयी कि वह अपना बकाया जमा कर दें ताकि उनके विरूद्ध कोई अप्रिय कार्यवाही न हो , जनपद – चित्रकूट में बैठक की व्यवस्था हेतु निर्णय लिये गये । बैठक में बैंक के संचालक राजभूषण द्विवेदी,सुशील द्विवेदी,चक्रपाणि अवस्थी,ओमप्रकाश कुशवाहा,राजेश सिंह परिहार,अजय प्रताप सिंह,राजेश सिंह,रमेश कुमार,श्रीमती माधुरी, राजेश कुमार,पदेन संचालक एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, बांदा उपस्थित रहे ।
अध्यक्ष,बांदा ने जनपद के समस्त समिति के सदस्यों एवं अन्नदाता किसानों से अनुरोध किया गया कि हमारे पास यूरिया उर्वरक का पर्याप्त संभार दोनों जनपदों में है,बारिश के उपरान्त कृषकों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध करायी जायेगी। उनके द्वारा दोनों जनपदों के समितियों के सचिवों को निर्देश दिये गये कि समिति के सदस्यों / समिति क्षेत्र के कृषकों को सम्मानपूर्वक उर्वरक वितरण की व्यवस्था करें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद-बांदा एवं चित्रकूट से अनुरोध किया गया कि समितियों में पर्याप्त उर्वरक के प्रेषण की व्यवस्था करें तथा किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तत्काल उनको अवगत करायें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



