नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र का सबसे रोमांचक मैच रविवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह के छक्का के दम पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में रिंकू सिंह ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका था। रिंकू ने ओवर की आखिरी 5 गेंदों में 5 छक्के उड़ाए।




IPL 2012: राहुल शर्मा बने क्रिस गेल के शिकार
17 अप्रैल 2012 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पुणे वॉरियर्स ने 183 रनों का लक्ष्य रखा। 13वां ओवर करने आए राहुल शर्मा की पहली गेंद पर सौरभ तिवारी ने एक रन लिया तो स्ट्राइक क्रिस गेल के पास आ गई। इसके बाद गेल ने लगातार 5 छक्के उड़ाते हुए राहुल शर्मा के छक्के छुड़ा दिए। IPL 2011 में 16 विकेट झटकने वाले राहुल का करियर पटरी से उतरा और फिर खत्म ही हो गया।
आईपीएल 2020 में पंजाब ने 223 रनों का लक्ष्य दिया तो लगा राजस्थान टीम घुटने टेक देगी। राहुल तेवतिया भी 23 गेंदों में 17 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। फैंस निराश थे, लेकिन राहुल तेवतिया को तो कुछ और करना था। उन्होंने पंजाब किंग्स के शेल्डन कॉट्रेल को 5 छक्के उड़ाते हुए मैच का रुख ही पलट दिया। विकेट लेने के बाद सैल्यूट जश्न के लिए मशहूर कॉट्रेल को फिर IPL में उस तरह का सम्मान नहीं मिला।
IPL 2021: रविंद्र जडेजा के हत्थे चढ़े हर्षल पटेल
इस सीजन हर्षल पटेल की तूती बोल रही थी तो रविंद्र जडेजा भी कम नहीं थे। आरसीबी और सीएसके के बीच मैच था। 19वें ओवर तक CSK ने 153 रन बनाए थे और जडेजा 21 गेंदों में 26 रन पर खेल रहे थे। आखिरी ओवर हर्षल पटेल करने आए तो उन्हें जडेजा ने बैक टु बैक 5 छक्के उड़ा दिए। चेन्नई 4 विकेट पर 191 रनों पर पहुंच गई। हर्षल इस सीजन में सबसे अधिक 32 विकेट चटकाए थे। वह इस सीजन में भी RCB का हिस्सा हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



