टीवी के फेमस एक्टर और ‘बिग बॉसस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है, जब उनके फैंस उन्हें याद नहीं करते हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद फैंस उनकी मां रीटा का पूरा ख्याल रखते हैं। जब भी उनकी कोई तस्वीर सामने आती है, उनका हाल और आंखों में छिपा दर्द देख फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं। ये पहला मौका है, जब उनका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा बोल रही हैं, जो सभी के दिल को छू गया है।




रीटा मां की तारीफ कर रहे फैंस
हार्ट अटैक ने ले ली थी जान
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक से हुई थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया था। वो महज 40 साल के थे। ‘बिग बॉस 13’ का विनर बनने के बाद वो कामयाबी के शिखर पर थे। वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर रहे थे। उनके पास शहनाज गिल जैसी दोस्त भी थीं। लेकिन अचानक सब कुछ तहस-नहस हो गया। वो अपने पीछे सबको रोता-बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



