ब्यूरो चीफ महोबा
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने तथा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता प्रदान किये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज दिनांक 16.10.2024 को सड़क सुरक्षा पखवाडा के समापन के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में पहुंचकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में वहां मौजूद अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात दीपक दुबे, एआरटीओ दयाशंकर, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में विद्यालय के छात्र/शिक्षकगण एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन पर यातायात नियमों के पालन का महत्व को बताते हुए यातायात संकेतों और नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों को हेलमेट धारण किये जाने तथा बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों को शीटबेन्ट धारण किए जाने की सलाह दी। सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए यातायात सुरक्षा सम्बन्धी सभी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में योगदान दिया। पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई। तथा सभी से अपील की कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सभी मिलकर एक सुरक्षित सड़क परिवहन सुनिश्चित कर सकें।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



