चर्चा आज की
अस्थायी गौ आश्रय स्थलों में दुधारू, गर्भवती व नवजात गायों का पड़ा अकाल,अव्यवस्था के चलते असमय गौवंश समा रहे काल के गाल l




सकरन (सीतापुर):भाजपा सरकार की फजीहत कराने पर अमादा सीतापुर का स्थानीय प्रशासन गांजर क्षेत्र के गौशालाओ में नहीं दुरुस्त कर रहा कोई व्यवस्था नतीजन प्रति गौशाला बड़ी संख्या मे गौवंश गंवा चुके अपनी जाने,जिसकी अनेकों ख़बरें विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुईं पर आज तक अव्यवस्था के नाम पर कोई सुधार तो नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपयों को पानी की तरह ईंट पत्थर पर बहा दिए गए, लाखों करोड़ों खर्च के बावजूद भी जमीनी स्तर पर एक बड़ी संख्या में प्रति गौशाला में गौ वंशों की कमी के बावजूद पूर्व के डिमांड कुछ और ही हकीकत बयां कर रहे जहां पशुओं के चारे पानी रख रखाव की रकम में जिम्मेदारों के द्वारा चोरी नहीं डकैती डाली गई, जिसकी कोई खबर स्थानीय सत्तासीन जन प्रतिनिधि शासन तक नहीं भेज रहे और न ही स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगवा पा रहे जिसके चलते आमजन मानस में भाजपा सुशासन के अगुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति एक गलत सोंच घर कर रही जो विरोधी दलों को आगामी चुनाव में खुलकर बोलने का मौका प्रदान करने वाली प्रतीत हो रही l
सैकड़ों गायों के बावजूद गोशालाओं मे दूध,गोमूत्र व गोबर नदारद,बस कंकाल युक्त गौवंशों की भरमार.
पूर्व माहों के केयर मांग पत्रों में अंकित पशुओं के सापेक्ष मौजूदा उपस्थिति में जमीन आसमान का फर्क़.
गौशालाओ की आय में इजाफा के लिए दुग्ध, गोमूत्र व गोबर का नहीं कोई लेखा जोखा.
विक्रीत किए गए दूध की मात्रा व रकम में बड़े झोल की आहट.
मृत गौवंशों के कारणों का नहीं कोई स्पष्टीकरण व नवजात बच्चों का विवरण जा रहा छुपाया.
जैसे अनेक भ्रष्टाचारो की सुगबुगाहट से खिन्न भारतीय किसान यूनियन(जनमंच)के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील राज ने मामले की शिकायत संगठन के उच्च पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने को कहते हुए बताया यदि गौशालाओ में किए गए फर्जीवाड़े की जांच बाद जिम्मेदारों पर नहीं हुई कठोर कार्यवाही तो मामले को लेकर मुख्यमंत्री दरबार में होंगे हाजिर l
गौपालक अमित,रमेश,सुरेश प्रकाश,संतोष, पंकज ने बताया कि गौशालाओ से सुपुर्दगी में लिए गए पशुओं का तत्काल भुगतान के साथ सभी सुपुर्दगी गौ पालकों को कैटल शेड उपलब्ध करवाते हुए पूर्व में लिए गए पशु विहीन कैटल शेड किसानों को दो से चार पशु पालने को बाध्य किया जाए या उनसे रिकवरी की जाए तो पृथ्वी पर गौ संरक्षित रह सकते अन्यथा की स्थिति मे बहुत शीघ्र ही गांजर क्षेत्र गौ विहीन हो जाएगा जिसके पूर्णतः जिम्मेदार फर्जी तरीके से कैटल शेड प्राप्त कर चुके किसान,प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि होंगे l

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



