By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका द ऑर्गनाइज़र ने अमेज़ॉन पर देश में धर्मांतरण के लिए धन देने का आरोप लगाया
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका द ऑर्गनाइज़र ने अमेज़ॉन पर देश में धर्मांतरण के लिए धन देने का आरोप लगाया
headline

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका द ऑर्गनाइज़र ने अमेज़ॉन पर देश में धर्मांतरण के लिए धन देने का आरोप लगाया

चर्चा आज की
Last updated: November 16, 2022 7:51 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध पत्रिका द ऑर्गनाइज़र ने अपने नवीनतम अंक की कवर स्टोरी में ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़ॉन पर देश के पूर्वोत्तर राज्यों में धर्मांतरण के लिए धन देने का आरोप लगाया गया है.

अमेजिंग क्रॉस कनेक्शन’ शीर्षक वाली एक कवर स्टोरी में पत्रिका ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के ‘अमेरिकन बैपटिस्ट चर्च’ नामक एक संगठन के साथ वित्तीय संबंध हैं, जिसके बारे में पत्रिका का दावा है कि वो इस क्षेत्र में ‘धर्मांतरण मॉड्यूल’ चला रहा था. अमेज़ॉन ने इन आरोपों का खंडन किया है.

पत्रिका का कहना है, ‘ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेज़न अमेरिकन बैपटिस्ट चर्च (एबीएम) द्वारा संचालित ईसाई धर्मांतरण मॉड्यूल को फंडिंग मुहैया करवा रही है. यह संभव है कि भारत के विशाल मिशनरी धर्मांतरण मिशन को निधि देने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों और एबीएम द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रिंग चलाया जा रहा हो.’

पत्रिका ने यह भी आरोप लगाया कि एबीएम भारत में ऑल इंडिया मिशन (एआईएम) नाम से एक मोर्चा चला रहा था. पत्रिका ने दावा किया, ‘यह उनका फ्रंटल संगठन है जिसने अपनी वेबसाइट पर खुले तौर पर दावा किया है कि उन्होंने उत्तर पूर्व भारत में 25 हजार लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया है.’

अमेज़न के माध्यम से, अमेज़ॅनस्माइल लोगो के साथ, एआईएम की फंडिंग अपील की एक कथित ट्विटर पोस्ट का हवाला देते हुए पत्रिका ने कहा, ‘अमेज़ॅन एक भारतीय द्वारा प्रत्येक खरीद के एवज में पैसे दान करके धर्मांतरण मॉड्यूल के ऑल इंडिया मिशन को प्रायोजित कर रहा है.’

 संपर्क किए जाने पर अमेज़ॉन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेज़ॅन इंडिया का ऑल इंडिया मिशन या इसके सहयोगियों के साथ कोई संबंध नहीं है और न ही अमेज़ॉन इंडिया मार्केटप्लेस पर अमेज़ॉनस्माइल कार्यक्रम संचालित होता है. जहां अमेज़ॉनस्माइल प्रोग्राम संचालित होता है, वहां ग्राहक उन चैरिटी. जिन्हें एनजीओ द्वारा वहां पंजीकृत किया गया है, में से किसी को भी डोनेट करने का विकल्प चुन सकते हैं. अमेज़ॉनस्माइल कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसी भी चैरिटी के विचारों का समर्थन नहीं करता है.’

उधर, ऑर्गनाइज़र ने यह दावा भी किया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सितंबर में छपी पत्रिका की एक रिपोर्ट के बाद इस मुद्दे का संज्ञान लिया है.

 बात करते हुए एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि आयोग को सितंबर में अरुणाचल प्रदेश से अनाथालयों के माध्यम से अवैध रूप से किए जा रहे धर्मांतरण और कथित तौर पर अमेज़ॅन द्वारा फंड किए जाने की शिकायत मिली थी.

उन्होंने कहा, ‘हमने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और अमेज़ॉन को सितंबर में एक नोटिस भेजा. लेकिन अमेज़ॉन ने कोई जवाब नहीं दिया… फिर मैंने अक्टूबर में अमेज़ॉन को एक समन जारी किया और 1 नवंबर को आयोग के कार्यालय में अमेज़ॉन इंडिया के तीन अधिकारियों से मुलाकात की.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अमेज़ॉन के प्रतिनिधियों ने हमें बताया कि अमेज़ॉन इंडिया और ऑल इंडिया मिशन के बीच कोई संबंध नहीं है और अमेज़ॉन इंडिया से एनजीओ को कोई पैसा नहीं जाता है. उन्होंने अमेज़ॉन अमेरिका से बात की और नवंबर के पहले सप्ताह में हमें जवाब दिया… अमेज़ॉन इंडिया ने कहा कि अमेज़ॉन अमेरिका ने ऑल इंडिया मिशन को कुछ फंड दिए हैं. उन्होंने हमें ऑल इंडिया मिशन का एक पता भी दिया है, जो ऐसा लगता विदेश में है. अब हम आगे इसकी जांच करेंगे.’

कानूनगो ने कहा कि एनसीपीसीआर की जांच के दौरान आयोग ने पाया कि  ‘ऑल इंडिया मिशन भारत में अवैध रूप से अनाथालय चला रहा है’ और ‘वे इन अनाथालयों के माध्यम से बच्चों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमने उनकी जांच करने की कोशिश की है, लेकिन उनका कोई पता नहीं है. जब हमने वेबसाइट की जांच शुरू की, तो साइट को ब्लॉक कर दिया गया और हमें जांच रोकनी पड़ी.’

 उसके द्वारा जांचने पर एआईएम की वेबसाइट चल नहीं रही (inaccessible) थी. एबीएम ने भी अख़बार द्वारा इसकी वेबसाइट पर लिखे ईमेल आईडी पर भेजे गए मेल का जवाब नहीं दिया.

इससे पहले सितंबर महीने में प्रकाशित रिपोर्ट में द ऑर्गनाइज़र ने दावा किया था कि झारखंड में एआईएम के दो मोर्चे थे और इसके संस्थापक ‘भारत को बदनाम करने के लिए लगातार अभियान’ और एक केंद्र चला रहे थे.

यह पहली बार नहीं है जब आरएसएस से जुड़ी पत्रिका या संस्था द्वारा अमेज़न को निशाना बनाया गया है. पिछले साल दिसंबर में आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित एक प्रस्ताव में अमेजॉन के साथ-साथ  फ्लिपकार्ट, वालमार्ट और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के परिचालन की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की गई थी.

उस समय आरोप लगाया गया था कि ये कंपनियां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मानकों का खुला उल्लंघन कर कारोबार कर रही हैं.

उससे पहले सितंबर 2021 में आरएसएस से जुड़ी ‘पाञ्चजन्य’ पत्रिका ने अमेज़ॉन को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी 2.0’ बताया था. पत्रिका के एक लेख में कहा गया था कि ‘भारत पर 18वीं शताब्दी में कब्जा करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी ने जो कुछ किया, वही आज अमेज़ॉन की गतिविधियों में दिखाई देता है.’

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

राष्ट्रीय मंच पर चमका चित्रकूट: जल जीवन मिशन में मनकुंवार व छिवलहा ग्राम पंचायतों को मिला राष्ट्रपति के हाथों सम्मान
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, सुरजेवाला ने क्या कहा?
बंगाल में 11-12 के बोर्ड एग्जाम, Exam के लिए विशेष व्यवस्थाएं
महाकुम्भ अपडेट : आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश, सीएम योगी होंगे साथ
22 सालों बाद England की धरती पर दोहराया जाएगा ये कारनामा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?