



इसको लेकर विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी की वजह से रूपये की गिरावट सीमित रही है.
आज यानी 19 दिसंबर को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupee) 82.80 पर कमजोर खुला. इसके बाद फिर कुछ बढ़त के साथ 82.77 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट को दर्शाता है.
आपको बता दें कि पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को डॉलर (Dollar) मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupee) 82.75 पर लगभग सपाट बंद हुआ था.
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.54 पर आ गया है.
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 79.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया है.

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



