

लखनऊ। एस. आर. ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब में यातायात माह 2025 के अंतर्गत “सुगम सड़क, सुरक्षित यात्रा” थीम पर सेफ राइडिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।




कार्यक्रम में टी.आई. अलीगंज प्रमेश पाठक ने उपस्थित छात्रों, चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सिग्नल लाइट, स्टॉप लाइन, सड़क संकेत चिह्न, गुड सेमैरिटन कानून तथा गोल्डन ऑवर जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को सड़क पर जिम्मेदारी के साथ चलने का संदेश दिया।

उन्होंने वाहन चालकों को निर्देश दिया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ, अपनी लेन में ही चलें, गलत दिशा से वाहन न चलाएँ तथा तेज गति से बचें। साथ ही एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने एवं आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी।
सेफ्टी मैनेजर पंकज शर्मा (ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटोकॉर्प) ने प्रोजेक्टर प्रस्तुति के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को सरल एवं प्रभावी रूप से समझाया तथा सभी से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने की अपील की।
कार्यक्रम में एस. आर. ग्लोबल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात जागरूकता से संबंधित प्रश्न भी पूछे।
विद्यालय परिवार ने इस जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराने हेतु एस. आर. ग्रुप्स के चेयरमैन एवं एम.एल.सी. सीतापुर पवन सिंह चौहान को हृदयपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



