सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधेपुर (sawai madhopur) जिले के बौली थाना इलाके में पेट्रोल पंप लूट का मामला सामने आया है। यहां जस्टाना में लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां जमकर उत्पात मचाते हुए सेल्समैन से मारपीट की। रविवार रात की इस घटना में सेल्समैन के साथ मारपीट के बाद आरोपी बदमाश नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की। अब इस वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो (cctv video) सामने आया है। इस वीडियो में पूरी वारदात नजर आ रही है।




मारपीट के बाद सेल्समैन से नकदी लूटी
सेल्समैन ने बताया कि पेट्रोल के पैसे मांगने की बात पर ही तीनों युवकों ने गाली गलौज की। उसके बाद डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान सेल्समैन के पीठ और पैरों पर वार किए गए। इसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन के पास से नकदी भी लूट ली। फिर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



