बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर सलमान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इस बीच सलमान का बीती रात भाई सोहेल खान के बर्थडे इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो हैप्पी मूड में नहीं दिख रहे हैं और पैपराजी पर गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं। सोहेल के जन्मदिन में सलीम खान, हेलन, सलमा खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री, अलीजेह अग्निहोत्री सहित कुछ और करीबी दोस्त नजर आए।




गुस्से में सलमान खान?
दरअसल सोहेल के जन्मदिन पर पैपराजी भी मौजूद रही और सेलेब्स के फोटोज-वीडियोज क्लिक करती दिखी। इस दौरान जब सलमान दिखे तो उनकी गाड़ी को ही पैप्स ने घेर लिया और ये बात सलमान खान को शायद पसंद नहीं आई। वीडियो में सलमान खान थोड़े नाराज दिख रहे हैं और कहते हैं- ‘पीछे हटो सब।’ सलमान खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
कैसा है सोशल मीडिया रिएक्शन
सलमान खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सलमान का घमंड बताया है तो कुछ का कहना है कि कोई कब तक पैपराजी को ऐसे झेलेगा। वहीं कुछ कमेंट्स में तो पैप कल्चर पर ही सवाल उठाए गए हैं। वैसे बता दें कि कभी जहां सलमान पैप्स और मीडिया इवेंट्स पर काफी सख्त अंदाज में दिखते हैं तो अक्सर वो अपने मजाकिया अंदाज से सभी को खुश भी कर देते हैं और महफिल लूट लेते हैं।
टाइगर 3 में आए थे नजर
गौरतलब है कि सलमान खान आखिरी बार अभी टाइगर 3 में दिखे थे। फिल्म में पठान के किरदार में शाहरुख खान का भी कैमियो देखने को मिला था। वहीं अब शाहरुख खान और सलमान खान, टाइगर वर्सेस पठान में साथ नजर आएंगे। जिसके लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। वहीं इसके अलावा सलमान खान, बिश्नोई गैंग की धमकियों को लेकर भी खबरों में रहते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



