




*बालाजी पेट्रोल पंप में स्कॉर्पियो सवार ने फिल्मी तरीके से हजारों रुपए का फ्यूल भरवाया और हो गया फरार*
राजधानी शहर लखनऊ में दिनदहाड़े दबंगों का बोलबाला दिखाई दे रहा है। योगी के सिपाही हो रहे हैं बेदम। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी फ्यूल्स, भारत पैट्रोलियम जो की सरोसा मोड मोहन रोड निकट आगरा एक्सप्रेसवे लखनऊ पर दिनदहाड़े काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर Up53Fc4041, मोबाइल नंबर 988 989 1988 है। राजवाड़े अंदाज में फिल्मी तरीके से पेट्रोल पंप कर्मियों से मीठी-मीठी बातें की, गाड़ी साफ करवाया, मिरर पुछवाया और हजारों रुपए का डीजल भरवा कर बिना भुगतान किये हो गया फरार। जब राजधानी शहर में यह हाल है। तो सोचिए अन्य जगहों का क्या होगा? लखनऊ पुलिस की नाक के नीचे इस तरह के कारनामे को अंजाम देते हुए दबंगों में नहीं रहा योगी के सिपाहियों का डर। पेट्रोल पंप मालिक ने पास के पुलिस स्टेशन पर यह सारी घटना बताई अब देखना है कि पुलिस की सक्रियता से इस स्कार्पियो सवार पर क्या दडनात्मक विधी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



