जंबूरी में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के स्काउट गाइड ने मारी बाजी




बदायूं : वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्थित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाढ़, भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं में स्काउट की सेवा सराहनीय रहती है। टीम भावना और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत युवाओं द्वारा ही आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने कहा कि युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति है। उन्होंने कहा कि अनुशासन जीवन की पहली आधारशिला है। युवा ही राष्ट्र को बुलंदी तक पहुंचाने की सामर्थ्य रखते हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनिल जैन, राष्ट्रीय मुख्यायुक्त डा.केके खंडेलवाल, प्रादेशिक अध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह, प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार ने जिले के स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के स्काउट गाइड ने श्री लंका, नेपाल, मालदीप, साउदी अरब आदि देशों के स्काउट गाइड से मुलाकात कर और सभ्यता और संस्कृति को जाना। इसके अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा विभिन्न प्रति के स्काउट गाइड के साथ एडवेंचरएडवेंचर में राइफल शूटिंग, रिंग थ्रू, प्लैंक ब्रिज, बास्केटबॉल, स्विमिंग बोर्ड स्विमिंग बोर्ड, कमांडो ब्रिज, स्काई साइकिलिंग, रैपलिंग, जिपलाइन, बंबू वाल सबसे आगे रहे। इसके अलावा स्काउट गाइड ने जंबूरी में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर योगा, नशा मुक्ति, इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप की ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट ने प्रदर्शनी, फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, गेट, टावर और गैजेट्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया।
शिविर का सब कैंप चीफ अकबर अली, उत्तराखंड के डिप्टी सब कैंप चीफ कमलेश कुमार सती, नेशनल सिक्योरिटी इंचार्ज मुहम्मद असरार, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने शिविर का निरीक्षण किया।
इस मौके पर यूनिट लीडर कुंवरसेन, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत उमेश चंद्र, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



