हमीरपुर।
राठ उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के सैदपुर एवं पहाड़ीगढ़ी स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में संचालित व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। एसडीएम ने विशेष रूप से शीतलहर के मद्देनजर गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त है तथा ठंड से बचाव के लिए अलाव की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गौशालाओं में साफ-सफाई एवं गौवंश की देखरेख की स्थिति भी ठीक पाई गई ।उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ठंड के मौसम में गौवंश के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नियमित रूप से गौशालाओं की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंशों के भरण-पोषण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम प्रधान एवं गौशाला कर्मी भी उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



