सेलेना अब रोनाल्डो और मेसी से पीछे
सेलेना गोमेज ने अब इंस्टाग्राम पर काइली जेनर को भी पछाड़ दिया है। उन्हें अभी इंस्टा पर 382 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सेलेना गोमेज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में चिल्ड्र्रेन टीवी सीरीज Barney & Friends से की थी। टीवी के साथ-साथ सेलेना गोमेज ने कई फिल्मों में भी काम किया।




एक इंस्टाग्राम पोस्ट की फीस
Another Cinderella Story और Wizards of Waverly Place: The Move जैसी फिल्मों में सेलेना गोमेज की एक्टिंग को काफी सराहा गया। 30 साल की सेलेना गोमेज की गिनती आज दुनियाभर की सबसे अमीर हस्तियों में होती है। सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं, उसे जानकर होश उड़ जाएंगे। ‘इंस्टाग्राम रिच लिस्ट’ के मुताबिक, सेलेना गोमेज एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 46 करोड़ 80 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
कभी निक जोनस और जस्टिन बीबर को किया था डेट
सेलेना गोमेज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। साल 2008 से 2009 के बीच उन्होंने सिंगर निक जोनस को डेट किया था, जोकि आज प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। सेलेना तब निक जोनस के बैंड के एक गाने में नजर आई थीं। इसके बाद सेलेना गोमेज, जस्टिन बीबर को डेट करने लगीं। हालांकि कुछ साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। सेलेना गोमेज का फिर द वीकेंड के साथ भी नाम जुड़ा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



