

भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर विनिर्माण नवाचार और सेवा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है आगे उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से देश मे स्वदेशी को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उद्योगों को बैंकिंग मार्केटिंग और प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा साथ ही उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का विस्तार एवं ग्रामीण उद्योगों और महिला उद्यमियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही आत्मनिर्भर ग्राम योजना के अंतर्गत गांव स्तरीय स्व रोजगार केंद्र खोले जाएंगे और मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया आदि योजनाओं के माध्यम से लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभ अर्थव्यवस्था ,इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रणाली ,जनसंख्या और मांग पर जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा विस्तार से चर्चा की गई रक्षा क्षेत्र पर बोलते हुए कहा कि आज भारत रक्षा उत्पादों में भी आत्मनिर्भर हो रहा है देश में पूर्व की कांग्रेस सरकार रक्षा उपकरणों के लिए विदेश से आयात पर निर्भर रहती थी वहीं आज भारत रक्षा उपकरणों को निर्यात कर रहा है आज भारत में निर्मित हथियारों की मांग विदेशों में बढ़ रही है आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यकर्मों के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगो के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी
इस अवसर पर मलिहाबाद विधायक जय देवी, बक्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला, अभियान के संयोजक कामता प्रसाद रावत अभियान के सहसंयोजक संजेश सिंह, रत्ना पांडे और जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव उपस्थित रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



