शहनाज गिल लगातार लोगों का दिल जीत रही हैं और हर बीतते दिन के साथ उनका फैनडम बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। फैंस की इस दीवानगी के पीछे खास कारण एक्ट्रेस की अपने फैंस के प्यार के प्रति एक्सेप्टेंस है। हाल ही में बिग बॉस 13 स्टार की मुलाकात एक फैन गर्ल से हुई, जो उनसे मिलने के बाद टूट गईं। शहनाज ने उन्हें कसकर गले लगाया और सांत्वना दी। लेकिन इस फैन के साथ कई खास चीजें हैं। ये शहनाज से मिलते ही उन्हें अपने कड़ा और अंगूठी निकालकर देने लगी। बाद में जो हुआ, आप खुद ही देख लें।




बाद में लड़की अपने घुटनों के बल बैठ गई और इससे शहनाज (Shehnaaz Gill) को थोड़ी शर्मिंदगी भी हुई। फैन उन्हें कड़ा गिफ्ट देना चाहती थी और वह उन्हें वो खुद पहनाना भी चाहती थी। शहनाज ने अपने फैन से अनुरोध किया कि उठो और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करो, क्योंकि वो रूक ही नहीं रही थी। लेकिन फैन ने पैप्स की परवाह नहीं की और वह गिल को मनाती रहीं। एक महिला (शायद एक गार्ड) लड़की को धक्का देने के लिए आगे आई, लेकिन शहनाज़ ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा और वो इससे खुश भी नहीं थीं। आखिर में शहनाज ने गिफ्ट लिया और फैन को फिर से गले लगा लिया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



