फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी करने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान इस्लाम के पवित्र शहर मक्का पहुचें। किंग खान ने वहां पर इस्लामी तीर्थ यात्रा उमराह की है। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए कंफर्म किया है कि शाहरुख ने मक्का पहुंच कर उमराह किया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख के उमराह की वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें वो सिक्योरिटी से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख ने इस्लामी तीर्थ के दौरान पहने जाने वाला सफेद लिबास पहना है।




शाहरुख ने उमराह करने की जताई थी ख्वाइश
बहुत समय पहले किंग खान ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने मक्का आने की ख्वाइश जताई थी। शाहरुख ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मक्का-मदीना इंशा अल्लाह जल्द ही। मुझे याद है मेरे पास बहुत से खिलौने थे, मैं उन्हें मिस करता हूं। सऊदी नहीं जा पाया।’ बता दें कि किंग खान का यह ट्वीट 2010 का है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



