मुंबई: निफ्टी 50 (Nifty 50) सोमवार को तेजी के साथ खुला। शुक्रवार को यह 17,859.45 अंक पर बंद हुआ था और आज यह 17,952.55 अंक पर खुला। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में यह तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। इसकी वजह यह थी कि वेज ग्रोथ में सुस्ती रही। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार कम कर सकता है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में Nasdaq Composite में 2.56%, Dow Jones Industrial Average में 2.13% और S&P 500 में 2.28% तेजी देखने को मिली। सुबह 10:40 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 227.25 अंक यानी 1.28% की तेजी के साथ 18,087.2 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स भी फ्रंटलाइन इंडेक्सेज के तर्ज ही तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) में 0.9% फीसदी और निफ्टी स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स में 0.95% तेजी आई है। छह जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई नेट सेलर्स रहे जबकि डीआईआई नेट बायर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,902.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,083.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



