

लखनऊ को आप पर गर्व है… पवन सिंह चौहान



आज नैमिषारण्य, वीवीआईपी गेस्ट हाउस लखनऊ में हमारे शहर के होनहार लाल, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से सपरिवार भेंट कर उनके अद्भुत अनुभवों को जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा इस अद्वितीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
कुछ लोग अपने कार्यों से देश और दुनिया में मातृभूमि का नाम रोशन करते हैं, परंतु ऐसे विरले ही होते हैं जो धरती से परे अंतरिक्ष तक भारत की तिरंगे की शान को पहुँचाते हैं।
यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में पहुँचकर भारत और लखनऊ का नाम विश्व पटल पर स्वर्णाक्षरों में अंकित किया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



