इस समय हर तरफ सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की खबरें छाई हुई हैं। दोनों ने 7 फरवरी को जैसलमेर में 7 फेरे लिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वेडिंग की फर्स्ट फोटो शेयर की। फिर वे दिल्ली रवाना हुए, जहां ससुराल में कियारा का ग्रैंड वेलकम हुआ। यहां पर न्यूलीवेड कपल ने रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी दी। अब वे मुंबई रवाना होंगे। वहां पर 12 फरवरी को एक पार्टी होस्ट करेंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल होंगी। खैर। इन सबसे इतर अब सोशल मीडिया पर एक नोट वायरल हो रहा है, जो सिड और कियारा ने शादी में आए मेहमानों को दिया। इस नोट में उन्होंने क्या लिखा था, आइये आपको बताते हैं।




मेहमानों को दिया दिल छू लेने वाला तोहफा
नोट पर लिखी थी ये बात
दिल्ली में हुआ रिसेप्शन, अब मुंबई होंगे रवाना
बता दें कि जैसलमेर में शादी करने के बाद सिद्धार्थ और कियारा सीधे दिल्ली रवाना हुए थे। यहां पर ससुराल में ढोल की थाप पर कियारा का वेलकम हुआ। इसके बाद दिल्ली के एक होटल में न्यूलीवेड कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। इसके बाद 10 फरवरी को दोनों मुंबई के लिए रवाना होंगे। वे 12 फरवरी को मुंबई में भी एक पार्टी होस्ट करेंगे।
विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



