सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि




भारत यात्रा पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने आज राजधानी दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सितंबर 03, नई दिल्ली: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत यात्रा पर हैं। आज नई दिल्ली में उन्होंने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजघाट समिति के सचिव रजनीश कुमार ने सिंगापुर के पीएम को महात्मा गांधी पर आधारित कुछ पुस्तकें और महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भेंट की।
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से व्यापार और निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, स्वास्थ्य और संपर्क क्षेत्र में व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर बातचीत हुई थी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



