आगरा में इकलौते भाई की जान बचाने के लिए बहन ने लिवर डोनेट किया, दिल्ली में लिवर ट्रांसप्लांट हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी। भाजपा के बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष रहे स्व. राजेश अग्रवाल के इकलौते बेटे के निधन से शोक की लहर।




भाजपा के बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेश अग्रवाल का एक बेटा अंकुर और तीन बेटी हैं। बेटे अंकुर को लिवर संबंधी समस्या होने पर इलाज चल रहा था, दिल्ली के अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। भाई की जान बचाने के लिए बहन लिवर डोनेट करने के लिए तैयार हो गईं।
बहन ने 60 प्रतिशत लिवर डोनेट किया, 18 घंटे चली सर्जरी
अंकुर की बहन ने भाई को लिवर डोनेट किया। दिल्ली के अस्पताल में 18 घंटे चली सर्जरी में अंकुर को उनकी बहन से लिए गए 60 प्रतिशत लिवर के हिस्से को प्रत्यारोपित किया गया। मगर, ट्रांसप्लांट सफल नहीं हुआ। अंकुर का निधन हो गया। अंकुर के परिवार में मां रजनी अग्रवाल के साथ ही पत्नी और बच्चे हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



