By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: राजा की मूर्ति से पहले बनाना पड़ा स्कैच:आज CM करेंगे अनावरण
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजा की मूर्ति से पहले बनाना पड़ा स्कैच:आज CM करेंगे अनावरण
मध्य प्रदेश

राजा की मूर्ति से पहले बनाना पड़ा स्कैच:आज CM करेंगे अनावरण

चर्चा आज की
Last updated: December 8, 2022 8:19 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

आज यानी गुरुवार को मंदसौर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इतिहासकार और विद्वानों ने ढाई हजार साल पुराने इतिहास के पन्नों को खंगालने के बाद यह तारीख तय की है। मंदसौर गौरव दिवस के मौके पर हम आपको इस तारीख को चुनने की कहानी के साथ ही राजा यशोधर्मन के शौर्य को भी बता रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गौरव दिवस के मौके पर अष्टधातु से निर्मित सम्राट यशोधर्मन की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

सबसे पहले जान लीजिए क्यों खास है यह तारीख
इतिहासकारों ने मंदसौर से जुड़े दो हजार साल पुराने इतिहास को करीब तीन महीने तक खंगाला। वरिष्ठ इतिहासकार सुरेंद्र लोढ़ा की पुस्तक ‘युगों से युगों तक दशपुर’ से भी मदद ली गई। इतिहासकार डॉ. कैलाशचंद्र पांडेय ने भी इसमें काफी खोजबीन की। इतिहास के पन्ने पलटे तो पता चला कि मंदसौर के प्राचीन नाम दशपुर पर अधिकांश समय औलिकार वंश का शासन रहा। उस समय के शासक वंधुवर्मन थे। आगे चलकर औलिकार वंशज सम्राट यशोधर्मन हुए, जिन्होंने खिलचीपुरा में सूर्य मंदिर की स्थापना की। उस समय देश में केवल चार जगह सूर्य मंदिर थे।

पौष माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर विक्रम संवत 493 ईस्वी सन् 436 में सूर्य मंदिर की स्थापना की गई थी। इसे अंग्रेजी तारीख 8 दिसंबर में बदलने का कार्य डॉ. रामपाल शुक्ल ने किया। वे महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी वडोदरा के ट्रेडिशनल संस्कृत स्टडीज संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष हैं। इस तरह मंदसौर के खिलचीपुरा स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर के स्थापना की तिथि की गणना से निकली तारीख को मंदसौर के गौरव दिवस के रूप में लिया गया।

सम्राट यशोधर्मन दशपुर को बनाया था मालवा की राजधानी
औलिकार वंशज सम्राट यशोधर्मन का इतिहास में ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन मालवा क्षेत्र पर औलिकार वंश का सम्राज्य का जिक्र है। यहां औलिकार वंधुवर्मन का शासन था। आगे चलकर इन्हीं औलिकार वंश के सम्राट यशोधर्मन हुए। वे परम शिव भक्त थे, जिन्होंने दशपुर को मालवा की राजधानी बनाया। खिलचीपुरा का सूर्य मंदिर, सोंधनी का विजय स्तम्भ, शिलालेख और प्राचीन प्रतिमाएं सम्राट यशोधर्मन के शौर्य को बताती हैं।

इतिहास बताता है कि वे अच्छे शासक और अपनी प्रजा की रक्षा करने वाले महान योद्धा थे। उन्होंने मिहिरकुल को पराजित किया। इसके साथ ही शक्तिशाली हूणों और गुप्तों को पराजित किया। हूणों पर विजय सम्राट यशोधर्मन के शौर्य पराक्रम को दर्शाती है।

शिलालेखों और प्रतिमाओं की शैली से तैयार हुआ सम्राट यशोधर्मन का स्कैच
सम्राट यशोधर्मन के स्कैच को लेकर भी लंबी बहस और मेहनत की गई। शुरुआती स्कैच को 69 वर्षीय आर्टिस्ट्स पन्नालाल जैन ने तैयार किया। इसके बाद इंजीनियर शोभित धींग ने इसमें कुछ चेंज किए। डिजाइन बनाने में मंदसौर​​​​​​​ के पुरातत्व शिलालेख, प्रतिमाओं के साथ जिले के इतिहास को गहराई से जानने वालों का सहयोग लिया गया।

स्कैच बनाने से लेकर प्रतिमा तैयार होने तक कई बार डिजाइन में छोटे-मोटे परिवर्तन किए गए। आदमकद प्रतिमा में कॉपर, आयरन, पीतल, बीड़ समेत अष्ट धातुओं का उपयोग किया गया।कलेक्टर गौतम सिंह के मुताबिक बैठक में तय हुआ था कि प्रतिमा अलग हो, अधिकांश जगह राजाओं की प्रतिमा घोड़े पर और तलवार हाथों में लिए होती है। हमने सम्राट यशोधर्मन में उनके शौर्य पराक्रम को दर्शाया है। यहां प्राचीन मंदिरों और अन्य शिलालेख प्रतिमाओं के आधार पर काल्पनिक स्कैच तैयार करवाया गया है।

बाजुओं पर नाग, कंधे पर जनेऊ, कानों में कुंडल, मस्तक पर शिव तिलक
सम्राट यशोधर्मन पर शिव भक्त थे। इसी लिहाज से उनके मस्तक पर शिव तिलक लगाया गया है। अफजलपुर में निकली सूर्य प्रतिमा के मुकुट के आधार पर ही मुकुट तैयार किया गया है। शक्तिशाली बाजुओं में नाग के बाजूबंद और कांधे पर जनेऊ धारण है। 6वीं शताब्दी के इतिहास के अनुसार ही यशोधर्मन की मूंछों और उनके खड़ाऊ काे तैयार किया गया है।

शक्तिशाली वीरों की तरह बाजू और मजबूत सीना, उनके शौर्य को दिखाता है। हाथों में धनुष, कंधे पर तरकश लिए खड़ी राजा यशोधर्मन की प्रतिमा दशपुर का इतिहास खुद-ब-खुद बताती है। प्रतिमा विजय स्तम्भ की आकृति पर खड़ी की गई है, जिसमें चारों ओर सिंह बनाए गए हैं। इसी तरह के सिंह सिंधनी स्थित विजय स्तम्भ में है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से नहीं देख कर, उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं: मुख्यमंत्री श्री चौहान
श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन का दूसरी बार बनाया रिकार्ड
एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन
आकांक्षा को उपचार के साथ ही दिव्यांग पेंशन भी मिलेगी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?