मिशन शक्ति फेज -5 के तहत कक्षा 9 की छात्रा सोनम को बिनावर थाने का 1 दिन का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया।





( बदायूं): बिनावर सरकार द्वारा चलाए जा रही मिशन शक्ति फेज 5 के तहत राजकीय हाई स्कूल खुनख बदायूं की छात्रा सोनम पुत्री मुनेंद्र पाल निवासी खुनख जिला बदायूं को एक दिन का बिनावर थाने का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान थाना बिनावर पर 10 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और संबंधित हलका इंचार्ज वीट आरछियो को तुरंत निस्तारण के लिए भेजा गया इसी क्रम में बिनावर थाना अध्यक्ष सोनम ने महिला हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह व रुचि मिश्रा से जानकारी ली सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति फेज 5 के तहत क्या-क्या अभियान चल रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में बिनावर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने एक दिन की बिनावर थाना अध्यक्ष सोनम छात्र को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक शेरपाल सिंह, उप निरीक्षक आदर्श तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर शुभ नित शाक्य, कंप्यूटर ऑपरेटर फहीम, हेड कांस्टेबल सोनकर सिंह, हेड कांस्टेबल रुचि मिश्रा, हेड मोहर्रम मनोज कुमार सहित आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



