दिसंबर माह तक सोनभद्र डिपो को नई रोडवेज बस मिलने की उम्मीद.
उत्तर प्रदेश.
यातायात को सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा सोनभद्र डिपो को इसी माह तक चार नई रोडवेज बस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.सोनभद्र डिपो में इस समय 61 बस शामिल है.इसमें 57 बसें रोडवेज की और चार अनुबंधित हैं.इनका संचालन जिले के विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है.3 महीने पहले तक 60 बसें ही थी. एक नई बस मिलने के बाद बसों की संख्या 61 हुई है.परिवहन निगम अधिकारियों के अनुसार दिसंबर माह तक सोनभद्र डिपो को 4 नई बसें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. विंध्यनगर डिपो मे इस समय कुल 44 बसें संचालित हो रही हैं.जिसमें एक भी अनुबंधित बस नहीं है.विंध्यनगर डिपो को भी कुंभ मेले से पहले दो नई बसें मिलने की उम्मीद है.नई बसों के मिलने के बाद यातायात सुगम हो जाएगा.इसके बाद दोनों डिपो में बसों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही यातायात को सुगम बनाने में परिवहन निगम को काफी सहूलियत मिलेगी. इस संबंध में सोनभद्र डिपो के एआर एम विश्राम सिंह का कहना है कि कुंभ मेले की तैयारी चल रही है, उम्मीद है कि दिसंबर माह तक नई बस मिल सकती है. उधर विंध्यनगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडे कुंभ मेले में 28 रोडवेज बसें चलाने की तैयारी की जा रही है.उम्मीद है कि इस डिपो को कुंभ मेला से पहले दो नई बस मिल सकती है.






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



