जिया खान की मौत साल 2013 में हुई थी। इस मामले में 10 साल बाद फैसला आया। इस केस से सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया। बीते 10 सालों में उनके साथ क्या-क्या हुआ, इसको लेकर अब उनका दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि लोग उन्हें जज कर रहे हैं, जबकि वो कर भी नहीं रहे होते थे।




ऐसा महसूस करते थे सूरज
‘कई फिल्मों से निकाल दिया गया’
सूरज पंचोली ने कहा कि जब पहली बार आरोप लगे तो वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं थे। उन्होंने दो साल बाद 2015 में अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ की। इसी दौरान उनके साथ कुछ वाकिया भी हुआ। उन्होंने बताया, ‘मैंने थोड़ी हिचकिचाहट और विरोध महसूस किया। मुझे प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया था। मैं जिन फिल्मों में काम कर रहा था, उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। हर बार जब मैंने आगे बढ़ने की कोशिश की तो मीडिया में कुछ फर्जी खबरें, ऑनलाइन तानों ने मुझे पीछे खींच लिया।’पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप
सूरज ने 2015 में अथिया शेट्टी के साथ एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘हीरो’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन और सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म सुभाष घई की 1983 की फिल्म हीरो की रीमेक थी, जिसमें जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। सूरज की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



