By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: Sorry Salman! मजा नहीं आया, ‘नैयो लगदा’ कि इन 7 कारणों से दिल में उतर पाएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » Sorry Salman! मजा नहीं आया, ‘नैयो लगदा’ कि इन 7 कारणों से दिल में उतर पाएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’
मनोरंजन

Sorry Salman! मजा नहीं आया, ‘नैयो लगदा’ कि इन 7 कारणों से दिल में उतर पाएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’

चर्चा आज की
Last updated: February 13, 2023 10:46 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

‘पठान’ में दमदार कैमियो के बाद हर फैन की नजर सलमान खान की फिल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पर टिकी है। 21 अप्रैल को ईद के मौके पर फिल्‍म र‍िलीज होने वाली है। लेकिन ना जाने क्‍यों, ऐसा लग रहा है कि भाईजान की यह फिल्‍म दर्शकों के दिल में नहीं उतर पाएगी। ‘पठान’ के साथ फिल्‍म का टीजर रिलीज किया गया और अब वैलेंटाइन डे से ठीक पहले फिल्‍म का पहला रोमांटिक गाना ‘नैयो लगदा दिल’ रविवार को रिलीज किया गया है। गाने को सलमान के ऑल टाइम फेवरेट हिमेश रेशमिया ने कम्‍पोज किया है। गाने में सलमान संग पूजा हेगड़े लद्दाख की वादियों में रोमांटिक अंदाज में नजर तो आ रही हैं, लेकिन उनकी केमिस्‍ट्री वो मजा क्रिएट नहीं कर पा रही है, जिसकी भाईजान के फैंस को चाहत रहती है।

Contents
  • 1. ‘नैया लगदा’ गाने में स्‍वैग तो है, जज्‍बात नहीं हैं
  • 3. गाने अच्‍छे नहीं, तो नहीं चलती सलमान की फिल्‍म
  • 4. कहीं ‘जय हो’ जैसा ना हो जाए ‘किसी का भाई किसी की जान’ का हश्र
  • 5. अब तक ‘फ्लॉप डायरेक्‍टर’ ही रहे हैं फरहाद सामजी
  • 6. सलमान के लंबे बालों वाले लुक में सभी फिल्‍में हुई हैं ‘फ्लॉप’
  • 7. पूजा हेगड़े का करियर भी है फ्लॉप फिल्‍मों के सहारे
  • कमाई तो कर लेगी, पर दिल में नहीं उतर पाएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’
रविवार को ‘बिग बॉस-16’ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में सलमान खान ने यह गाना रिलीज किया है। यकीनन यह Salman Khan के फैंस के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह है। लेकिन गाने को यूट्यूब पर जिस तरह से रेस्‍पॉन्‍स मिला है, उसे सलमान के स्‍टारडम के लिहाज से ठंडा ही माना जाएगा। खबर लिखे जाने तक 12 घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर महज 5.4 मिलियन व्‍यूज मिले हैं। वैसे, तो यह बड़ी संख्‍या है। लेकिन सलमान के पिछले रोमांटिक सॉन्‍ग्‍स ‘चाशनी’, ‘दिल दिया गल्‍लां’, या ‘जग घुमिया’ से तुलना करें तो यह गाना पहली बार में असर दिखा पाने में बेअसर है।

1. ‘नैया लगदा’ गाने में स्‍वैग तो है, जज्‍बात नहीं हैं

‘Naiyo Lagda’ गाने को Himesh Reshammiya ने कम्‍पोज किया है, जबकि ‘ओ ओ जाने जाना’ वाले Kamal Khan के साथ पलक मुच्‍छल ने गाया है। लिरिक्‍स शब्‍बीर अहमद के हैं। शबिना खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है। अगर आपने यह गाना देखा है तो आप भी यह मानेंगे कि सलमान जिस स्‍वैग से इस गाने में एंट्री करते हैं, उसके बाद वह इसमें वह रंग नहीं जमा पाते हैं। जब इस गाने का टीजर आया था, तो उम्‍मीद जगी थी कि यह गाना भी सलमान और हिमेश के पिछले गानों की तरह कानों से होते हुए दिल में जगह बना लेगा, लेकिन कम से कम पहली बार में तो ऐसा नहीं होता है।


इससे पहले जब ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर आया था, तब भी एक्‍साइटमेंट में फैंस ने तालियां तो खूब पीटी थीं, लेकिन मन के भीतर कहीं एक कचोट यह जरूर थी कि टीजर सलमान के मौजूदा स्‍टारडम के मुकाबले, या यह कहें कि उनसे जो अपेक्षाएं हैं उस पर खरी नहीं उतरी। टीजर देखकर सलमान की ही ‘सावन’, ‘अंतिम’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्‍मों की याद आ गई। वैसा ही एक्‍शन, वैसा ही लुक। साथ ही टीजर में फिल्‍म की कहानी भी नदारद दिखी। समझ में ही नहीं आया कि भाईजान दिखाना क्‍या चाहते हैं।

3. गाने अच्‍छे नहीं, तो नहीं चलती सलमान की फिल्‍म

सलमान की फिल्‍मों के गाने हमेशा से ‘टॉक आफ द टाउन’ रहे हैं, लेकिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ का यह पहला गाना, वो जादू नहीं जगा पाता है। कुछ ऐसा ही हाल, सलमान की पिछली रिलीज ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ का भी था। यह अलग बात है कि फिल्‍म ने ओटीटी पर धमाल मचाया और रिलीज के दिन फैंस की आंधी के कारण ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सर्वर दो घंटे के लिए डाउन हो गया। लेकिन ‘राधे’ कहीं से भी ऐसी फिल्‍म नहीं रही, जिसे फैंस दो या तीन बार देखना चाहें।

4. कहीं ‘जय हो’ जैसा ना हो जाए ‘किसी का भाई किसी की जान’ का हश्र

‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में सलमान खान के साथ लंबा-चौड़ा स्‍टारकास्‍ट है। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। सलमान दिलदार हैं, यह हम सभी जानते हैं। वह अपनी फिल्‍म में दोस्‍तों को और हर उस को मौका देते हैं, जिन्‍हें वह पसंद करते हैं। लेकिन ज्‍यादा पीछे ना भी जाए तो सलमान की ‘जय हो’ का हश्र याद होगा आपको। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर 138.46 करोड़ रुपये की कमाई भले कर गई, लेकिन यह सलमान की औसत फिल्‍म ही साबित हुई। इसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि फिल्‍म में सलमान के साथ इसी तरह डेजी शाह, आदित्‍य पंचोली, पुलकित सम्राट, सना खान, अश्‍म‍ित पटेल, यश टोंक, वत्‍सल सेठ जैसे कलाकार थे। इस कारण से फिल्‍म कहीं से कहीं भटक रही थी।

5. अब तक ‘फ्लॉप डायरेक्‍टर’ ही रहे हैं फरहाद सामजी

‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ एक सबसे बड़ी चिंता इसके डायरेक्‍टर फरहाद सामजी का ट्रैक रिकॉर्ड है। वह बेहतरीन राइटर हैं और ‘रेडी’, ‘सिंघम’, ‘बोल बच्‍चन’ जैसी फिल्‍मों के लिए स्‍क्र‍िप्‍ट लिख चुके हैं। लेकिन बतौर डायरेक्‍टर वह अभी तक फेल ही साबित हुए हैं। फरहाद सामजी ने इससे पहले ‘एंटरटेनमेंट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘बच्‍चन पांडे’ डायरेक्‍ट की हैं। ये तीनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं। ऐसे में यहां भी ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए एक कमजोर कड़ी है।

6. सलमान के लंबे बालों वाले लुक में सभी फिल्‍में हुई हैं ‘फ्लॉप’

सलमान के लुक के हिसाब से भी बात करें, तो उनका यह लंबे बालों वाला लुक अब तक सिनेमाई पर्दे पर जलवा नहीं बिखेर पाया है। साल 1992 में सलमान पहली बार लंबे बालों में ‘सूर्यवंशी’ फिल्‍म में दिखे थे, फिल्‍म पिट गई थी। इसके बाद वह 2006 में लंबे बालों में ‘सावन: द लव सीजन’ में कैमियो करते दिखे, फिल्‍म डिजास्‍टर साबित हुई। साल 2008 में ‘हीरोज’ फिल्‍म में सलमान एक सरदार के किरदार में थे, फिल्‍म फ्लॉप साबित हुई। और हालिया, आयुष शर्मा की फिल्‍म ‘अंतिम’ में भी कैमियो रोल में सलमान ने अपने खुले लंबे बालों का एक्‍शन शॉट दिया, वो फिल्‍म भी बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। कुल मिलाकर लगता तो यही है कि सलमान का यह लुक फैंस को बहुत पसंद नहीं आता है।

7. पूजा हेगड़े का करियर भी है फ्लॉप फिल्‍मों के सहारे

फिल्‍म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। साउथ में पूजा अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी तो खूब जाती हैं। लेकिन ‘राधे श्‍याम’ से लेकर ‘सर्कस’ तक उनकी पिछली लगातार चार फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसमें राम चरण और चिरंजीवी की फिल्‍म ‘आचार्य’ भी थी, यह भी फिल्‍म भी फ्लॉप रही। हालांकि, थलपति विजय के साथ उनकी ‘बीस्‍ट’ ने कमाई की कोश‍िश तो की, लेकिन अपने बजट के हिसाब से फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर औसत ही साबित हुई।

कमाई तो कर लेगी, पर दिल में नहीं उतर पाएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’

‘किसी का भाई किसी की जान’ के हिट या सुपरहिट होने के लिए अब सबसे जरूरी है फिल्‍म की कहानी, जो खुद डायरेक्‍टर फरहाद सामजी ने लिखी है। अब अगर कहानी में दम निकला और फिल्‍म के आगे आने वाले कुछ गाने अच्‍छ निकल पड़े तो संभव है कि यह फिल्‍म सिनेमाघरों में बंपर कमाई करेगी। हालांकि, ईद के मौके पर यह फिल्‍म रिलीज हो रही है। सलमान खान के फैंस का सिनेमाघरों में जैसा रुतबा है, इसमें कोई दोराय नहीं है कि य‍ह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कम से कम 100-200 करोड़ रुपये जरूर कमाएगी। लेकिन यह दिल में उतर पाएगी या नहीं, यह अब देखने वाली बात होगी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कैंसर के लास्ट स्टेज पर एक्टर वैभव राघव की मदद को आगे आए मोहसिन खान, इलाज के लिए जुटा रहे पैसे
हां वो मोटे हैं… ऋषभ पंत पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया कमेंट, फिटनेस पर भी बोली बड़ी बात
कोविड-19 की चपेट में आए ललित मोदी ऑक्सिजन सपोर्ट पर, सुष्मिता सेन के भाई ने कही ये बात
कहां और किस हाल में हैं ‘तुम बिन’ स्टार प्रियांशु चटर्जी? आज भी मन में है एक टीस
मिनी ऑक्शन के टॉप 5 सरप्राइज:हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ मिले, पहली बार IPL खेलेंगे; नीशम समेत 73 खिलाड़ी अनसोल्ड
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?