हमीरपुर ब्यूरो-
शनिवार को नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली वृद्धा के घर पहुंचकर सपाइयों ने सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
शनिवार को कस्बे के इमिलिया थोक निवासी बाबूलाल कुटार की पत्नी राजरानी को बेकाबू ट्रक ने हाइवे किनारे बड़े पावर हाउस के समीप रौंद दिया था। इस घटना में राजरानी की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में पहुंचे सपा के प्रतिनिधि मंडल में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे, प्रदेश सचिव महिला सभा सोनिया सोनी, ओपी सोनकर वारसी, सलीम खान, सबीना खातून, जगमोहन यादव, सपा नगरध्यक्ष सभासद गोपाल बजाज, रामबाबू सोनी आदि मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



