सपा सांसद एसपी सिंह का RSS पर बयान:
OBC और SC आगे न बढ़ें इसलिए परीक्षाएं हो रहीं निरस्त, जितनी गरीबी बढ़ेगी उतना करेंगे राज
हरदोई में हुई PDA पंचायत के दौरान सपा सांसद एसपी सिंह ने RSS पर गंभीर आरोप लगाए है। सांसद एसपी सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दिखने लगे थे। अब ये लोग चाहते है कि ये लोग फिर से वही पहुंच जाए इसलिए इन्होंने नौकरियां देना ही बंद कर दिया।
अगर नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा इसीलिए पेपर लीक का बहाना बना कर 11 बार परीक्षाएं निरस्त की गईं। इसके पीछे उद्देश्य यही था कि अगर ये भर्ती होंगी तो कुछ सीटें आरक्षण में देनी पड़ेगी अगर ये समृद्ध हो जाएंगे तो हम इन पर राज नहीं कर सकेंगे।
बोले- खुशहाली छीनना चाहते हैं
ये RSS की विचारधारा है। उन्होंने कहा जब हर आदमी गरीब हो जायेगा तो आप लंबे समय तक राज कर सकते है ये RSS की विचारधारा है। उन्होंने कहा जो थोड़ी से समृद्धि और खुशहाली पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में आई थी उसको ये लोग छीन लेना चाहते है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



