ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने जनपदवासियों से अपील की है कि किरायेदारों /घरेलू नौकरों का सत्यापन अवश्य करायें, जिससे आप स्वयं को सुरक्षित करने के साथ-साथ आस-पड़ौस एवं समाज को सुरक्षित रखने में, अपराध को रोकने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। कहा कि जिनके मकान में किरायेदार, घरेलू नौकर रह रहे हैं, उनके सत्यापित नाम-पते की सूचना, उनका मोबाइल नम्बर व उनके पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई.डी., डी.एल. आदि) सम्बन्धित थाना, चौकी को एक माह के अन्दर उपलब्ध करायें और जिन मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों/घरेलू नौकरों की सत्यापित सूचना नोट नहीं करायी जायेगी तो उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। पुलिस की जनता से भी अपील है कि सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपना सहयोग दें। बिना पुलिस सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार व अन्य काम पर ना रखें, ताकि आपकी जागरुकता/सहयोग से एक सुरक्षित और अपराध-रहित समाज का निर्माण हो सके।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



