डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति की बैठक




बाराबंकी, 14 फरवरी। शुक्रवार को जिलाधिकारी बाराबंकी, श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने स्कूलों में उपलब्ध फर्नीचर, स्मार्ट क्लास सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रों की उपस्थिति और निपुण लक्ष्य के एसेसमेंट को और बेहतर किया जाए। साथ ही विद्यालयों में शतप्रतिशत व समय से शिक्षिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। इसके अतिरिक्त एमडीएम की गुणवत्ता पर भी चर्चा की। कल्याकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर्स से स्कूलों को संतृप्त करने पर विशेष बल दिया। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र पर गरीब बच्चों के नामांकन हेतु प्रभावी कदम उठाए जाए। सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों के छात्रों की अपार आईडी बनाने के मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए। आधार कार्ड व डीबीटी की प्रक्रिया से शतप्रतिशत बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यालयों को साफ-स्वच्छ और व्यवस्थित रखें। स्कूलों में पठन-पाठन का वातावरण सृजन करते हुए बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे छात्रों का अधिगम स्तर (लर्निंग लेबल) बेहतर हो सके। स्कूली बच्चों के लिये बने आधार केंद्रों पर बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों के भी आधार कार्ड बनाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। बैठक में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर डॉ राजेश आर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, प्रवक्ता डायट नबीन कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती विनीता मिश्रा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, समस्त जिला समन्वयक, ईएमआईएस इंचार्ज तथा एस0आर0जी0 आदि सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अभियान चलाकर बने फैमली आईडी : सीडीओ
जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि सभी अधिकारी स्वयं अपनी फैमिली आईडी बनाकर जिले के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को फ़ैमिली आईडी बनाने के लिये प्रेरित करें। जिससे एक सप्ताह में शतप्रतिशत सभी की फैमिली आईडी बनने की प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



