फीरोजाबाद। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक । मिशन शक्ति फेज 05 के तहत ही जनपद में “ एक युद्ध नशे के विरुद्ध , नशा विरोधी जनजागरुकता अभियान के तहत किया गया छात्र / छात्राओं को जागरुक ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 20-12-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में छात्र / छात्राओं / शिक्षकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना दक्षिण के महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, थाना नसीरपुर के प्राइमरी स्कूल ग्राम गढ़शन, थाना मक्खनपुर के कस्बा मक्खनपुर, थाना उत्तर के खेड़ा मौहल्ला, थाना नगला सिंघी के प्राथमिक विद्यालय बांस झरना, थाना सिरसागंज के आईडियल पब्लिक स्कूल, थाना नगला खंगर के ग्राम उरवर, थाना पचोखरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला अजब, थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला बिना, थाना खैरगढ़ के नगला किरार, थाना रजावली के ग्राम नगला ईश्वरी, थाना मटसेना के कस्बा दबरई, थाना रसूलपुर के कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट राही नगर आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत जागरुक किया गया ।
विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरः-
o पुलिस -112
o फायर – 101
o एम्बुलेंस – 102/108
o महिला सहायता – 1090





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



