रायगढ़ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट करने का कार्य कर रहा है।




5 मई से जिले के सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड रखना होगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कही भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



