नई दिल्ली:बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गैंग के 2 शार्पशूटर्स कार्तिक जाखड़ और कविष को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गैंग के दो शार्पशूटर्स न्यू अशोक नगर इलाके में आने वाले है जिसके बाद स्पेशल सेल ने ट्रैप लगा दिया। जैसे ही दोनों शार्पशूटर्स न्यू अशोक नगर इलाके में।पहुंचे तभी स्पेशल सेल की टीम ने इन्हें सरेंडर करने को कहा लेकिन इन्होंने स्पेशल सेल की टीम पर फायरिंग कर फि जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कार्तिक जाखड़ के पैर में गोली लगी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए दोनों शार्पशूटर्स हैरी बॉक्सर के कहने पर दिल्ली में बडी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ये किसी वारदात को अंजाम दे पाते उससे पहले ही स्पेशल सेल ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल के मुताबिक उन्हें जांच में यर पता चला कि इनके 2 अन्य मनोज सहारन और पवन मोहाली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है जिसके बाद स्पेशल सेल ने मनोज सहारन और पवन को भी गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक गैंगस्टर हरी बॉक्सर लंबे समय से दिल्ली में अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। इसी को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया शूटर कार्तिक जाखड़ हरी बॉक्स के लिए राजस्थान में बड़ी-बड़ी वार्ताओं को अंजाम देता था स्पेशल सेल की मुताबिक कार्तिक जाखड़ की गिरफ्तारी हैरी बॉक्सर के लिए बहुत बड़ा नुकसान है






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



