ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, महिला थाना,यातायात कार्यालय एवं अपराध शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी परिसरों की साफ-सफाई व कार्यालयों में रजिस्टरों के उचित रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय,क्षेत्राधिकारी कार्यालय,थानाध्यक्ष कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,परिसर में बने शौचालय,पानी की व्यवस्था कराने, परिसर के अन्दर रखे सामानों को व्यवस्थित रखकर साफ सफाई तथा कार्यालयों में रखे कण्डम कुर्सी,मेज,आलमारी,पंखा व अन्य सामाग्री ठीक कराने कटे हुए तारों को बदलवाने,कुलर आदि को ठीक कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण,थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती सविता सरोज,पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



