

लखनऊ




दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना बेहद आसान- पुष्पलता अग्रवाल
सेंट जोसेफ के 39वें वार्षिकात्सव समारोह अभिव्यक्ति-2025 में अपने जीवन में उच्चतम आयाम प्राप्त कर चुके विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी हुये सम्मानित नैतिक तथा संस्कार मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करती है सुयोग्य नागरिक बनाने की राह पर चलता है सेंट जोसफ विद्यालय समूह। सेंट जोसफ विद्यालय मुख्य अतिथि के तौर पर ऑफिसर इन प्राइम मिनिस्टर ऑफिसर शिवांग श्रीवास्तव सम्मिलित हुए जो कि इसी विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं और इस विद्यालय प्रधानाचार्य टीचर्स के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। सेंट जोसेफ के 39वें वार्षिकोत्सव समारोह अभिव्यक्ति-2025 में दिखा युगों का समन्वय

ऑफिसर प्राइम मिनिस्टर ऑफिस शिवांकर श्रीवास्तव ने कहा कि
आज मैं जो कुछ भी हूं सेंट जोसेफ विद्यालय के सभी टीचर स्टाफ के आशीर्वाद से ही हू.
राजाजीपुरम स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय जिसकी स्थापना शिक्षविद् एवं वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पलता अग्रवाल द्वारा 14 अप्रैल 1987 को की गई थी, का 39वॉ वार्षिकोत्सव समारोह विद्यालय के विशाल प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी ही धूमधाम और उल्लासपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की परम्परानुसार अतिथियों का स्वागत मोमेन्टों, प्लान्ट, अंग वस्त्र आदि प्रदान कर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल के साथ प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल एवं निदेशक नम्रता अग्रवाल द्वारा किया गया.
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के उन पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जो आज समाज में न्यायधीश डाक्टर, इन्जीनियर, चार्टेड एकाउन्टेंट, प्रोफेसर, सैन्य अधिकारी, बैंकिंग सेक्टर एवं मल्टीनैशनल कंपनीज में महत्वपूर्ण पदों कार्यरत् होकर देश व समाज की सेवा कर रहे हैं साथ ही अपने माता-पिता के साथ विद्यालय के नाम का परचम लहरा रहे हैं।

उन्होने कहा कि किसी भी विद्यालय की पहचान उसके पूर्व छात्रों के द्वारा होती है क्योंकि वह जिस मुकाम पर भी पहुंचते हैं वह निसंदेह विद्यालय के शैक्षिक वातावरण व अनुशासित शिक्षा का ही परिणाम होता है। आज के बदलते परिवेश में नैतिक तथा संस्कार मूल्यों पर आधारित शिक्षा की आवश्यकता है, जिससे देश व समाज को सुयोग्य नागरिक प्राप्त होते है।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि निःसंदेह इन बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। उन्होने कहा कि एकाग्रता व अनुशासन ही सफलता की गारंटी हैं। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण ये होनहार है।

रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियॉ दी। अभिव्यक्ति-2025 समन्वय-युगों का थीम पर बच्चों ने सारे युगों के उद्भव व उसके पार्दुभाव को मंच पर उतार दिया। जिसमें प्रकृति की आराधना के साथ वैदिक, त्रेता, द्वापर युग, बौद्ध, जैन, इसाई, इस्लाम, सिख धर्म आदि पर आधारित अनेक मनोहारी प्रस्तुतियां दी। जिसे देखकर अतिथियों के सारा उपस्थित जन समूह रोमांचित हो गया। समारोह का समापन मिले सुर मेरा तुम्हारा से हुआ।


कार्यक्रम में सेंट जोसेफ समूह की अन्य सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, इंचार्ज और शिक्षक शिक्षिकाएं तथा भारी संख्या में अभिावक आदि उपस्थित थे।

इसी के साथ ही पुष्पलता अग्रवाल का जन्मदिन सभी स्टाफ ने केक काटकर मनाया और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



