इंडियन टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में नाैकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ टीम और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ जारी है।




टीम ने सुनील कुमार पुत्र रतन लाल (41), निवासी सांबा जिला जम्मू-कश्मीर, बलवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी रघुनाथ पुरा कठुआ जम्मू कश्मीर और अजय कुमार यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी सांगे फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खेरिया मोड़, आईएसबीटी के आसपास होटल में ठहरे हुए थे। वहीं दो आरोपी फरार हैं। इनमें जम्मू का रहने वाला एक आरोपी पूरे रैकेट का मास्टमाइंड बताया गया है। इनकी तलाश जारी है।
टीम को इन आरोपियों से पूछताछ में आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में ठहरे 24 अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मिली। आरोपी इन अभ्यर्थियों को टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा देकर जम्मू कश्मीर से लेकर आए थे।
आरोपियों ने सभी अभ्यर्थियों को फर्जी ज्वाॅइनिंग लेटर भी थमा दिए थे। ये मेडिकल के लिए होटलों में ठहरे हुए थे। नाैकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने हर अभ्यर्थी से सात से आठ लाख रुपये लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुछ फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। टीमें जांच कर रहीं हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



