By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: स्टोक्स बोले- टी-20 लीग की लोकप्रियता टेस्ट के लिए खतरा:लेकिन, 22 साल में टेस्ट में गिरावट 6%, टी-20 शुरू होने के बाद 397 गुना बढ़े
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्टोक्स बोले- टी-20 लीग की लोकप्रियता टेस्ट के लिए खतरा:लेकिन, 22 साल में टेस्ट में गिरावट 6%, टी-20 शुरू होने के बाद 397 गुना बढ़े
खेल

स्टोक्स बोले- टी-20 लीग की लोकप्रियता टेस्ट के लिए खतरा:लेकिन, 22 साल में टेस्ट में गिरावट 6%, टी-20 शुरू होने के बाद 397 गुना बढ़े

चर्चा आज की
Last updated: December 27, 2022 7:56 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने दुनिया में क्रिकेट संचालित करने वाली संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ऊपर टेस्ट शेड्यूलिंग पर ध्यान नहीं देने के आरोप लगाए हैं।

31 साल स्टोक्स ने दुनिया में लगातार बढ़ रही टी-20 लीग की लोकप्रियता को टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व के लिए खतरा बताया है। इस बयान ने फिर ‘T20 लीग VS टेस्ट’ की चर्चा को हवा दे दी है। स्टोक्स ने बिजी शेड्यूल का भी मामला उठाया। आपको याद दिला दें कि स्टोक्स ने जुलाई माह में वनडे से यह कहते हुए संन्यास ले लिया था कि बिजी शेड्यूल के बीच मेरी फिटनेस जवाब दे रही है।

इस स्टोरी में हमने जाना क्या वाकई में टी-20 लीग टेस्ट को प्रभावित कर रही हैं। इसके लिए हमने पिछले दो दशकों में तीनों फॉर्मेट के मैचों का डेटा खंगाला और लीग आने से पहले और बाद के ट्रेंड देखे। हमने पाया- ‘लीग आने के बाद टेस्ट मैचों की संख्या में 6% की गिरावट आई। जबकि टी-20 इंटरनेशनल मैच 2005 के बाद से 397 गुना तक बढ़ गए। हां, अब टेस्ट के परिणाम निकलने की संख्या भी बढ़ी है।’ इस मसले पर हमने बतौर भास्कर एक्सपर्ट भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले गेंदबाज मदन लाल की राय भी ली। जो आप स्टोरी में आंगे पढ़ेंगे।

उससे पहले संक्षिप्त में जानिए बेन स्टोक्स ने कहा-

‘दुनिया में टी-20 लीग की बढ़ती लोकप्रियता टेस्ट के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है। टेस्ट शेड्यूल पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, जितना देना चाहिए। दुनिया में बहुत ज्यादा ही क्रिकेट हो रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में वनडे सीरीज हो गई। वह आयोजन क्या समझदारी भरा था, जबकि सीरीज की अहमियत कम थी। उसे सिर्फ एंटरटैनमेंट के कारण आयोजित किया गया। फैंस भी टेस्ट की जगह नए फॉर्मेट और फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिताओं को महत्व दे रहे हैं। बाकी टेस्ट प्लेइंग नेशंस को भी टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेलना चलना चाहिए। इसे लोकप्रिय बनाने के लिए ICC को भी प्रयास करने हेंगे। हर दिन को मनोरंजक बनाने पर ही ध्यान देना चाहिए।’

2003 में पहली टी-20 लीग, 2008 में पहली प्रोफेशनल लीग
दुनिया की पहली टी-20 लीग इंग्लैंड की T20 ब्लास्ट को कहा जाता है। इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी। हालांकि, यह ECB (इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड) का घरेलू टूर्नामेंट है। फ्रेंचाइजी बेस पहली प्रोफेशनल लीग भारत में 2008 में शुरू हुई। जिसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नाम से जाना जाता है।

टी-20 लीग आने से पहले टेस्ट क्रिकेट कल्चर जानने के लिए हमने साल 2000 के टेस्ट आंकड़े खंगाले। उस साल सभी टीमों ने 92 टेस्ट मैच खेले। इनमें से 68 के रिजल्ट निकले। जबकि 24 मैच ड्रॉ रहे। 2022 में लीग क्रिकेट की बाढ़ आने के बाद टेस्ट मैचों की संख्या घटकर 86 हो गई। यानी कि करीब 6% की गिरावट। वहीं, 2003 में T20 ब्लास्ट शुरू होने के बाद 17 फरवरी 2005 को पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला गया। उस साल 4 टी-20 खेले गए थे। जबकि 2022 में 792 टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं। इस हिसाब से पिछले 17 साल में टी-20 इंटरनेशनल में 397 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। टीमों की संख्या भी बढ़ी है। 2005 में 8-10 टीमें टी-20 खेलती थीं। 2022 तक 85 से ज्यादा टीमें क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट को खेलती हैं।

मैचों में गिरावट नहीं, लेकिन टेस्ट के परिणाम बढ़े
हमने पाया कि लीग आने के बाद टेस्ट मैचों की संख्या में कुछ खास गिरावट नहीं आई है। लेकिन, टी-20 क्रिकेट आने से टेस्ट क्रिकेट और भी रोचक हो गया है। अब रिजल्ट ज्यादा निकलने लगे हैं। नीचे दिए ग्राफिक में नजर डालें तो हम पाते हैं कि 2000 में 92 मैच खेले गए हैं, जबकि दुनिया भर में चल रही टी-20 लीगों के बीच 2022 में 86 टेस्ट मैच खेले गए हैं। यानी कि सिर्फ 6 फीसदी की गिरावट। जबकि 17 फरवरी 2005 को पहले टी-20 मैच के बाद फटाफट क्रिकेट के मुकाबले में 397 गुना की बढ़ोतरी हुई।

परिणामों की बात करें तो साल 2000 में 92 में से 68 टेस्ट मैचों के परिणाम सामने आए थे। जबकि 24 ड्रॉ रहे थे। यानी कि टेस्ट मैचों के रिजल्ट और ड्रॉ का प्रतिशत क्रमश: 73.91 और 26.08 रहा था। जो 2022 में बढ़कर 86.04 और 13.95 हो गया है। साल 2022 में अब तक खेले कुल 86 मैचों में से 74 के रिजल्ट निकल चुके हैं। जबकि 12 ही मैच ड्रॉ रहे। इनमें साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच जारी बॉक्सिंग-डे टेस्ट को शामिल नहीं किया गया है।

22 साल में 3 गुना बढ़ गए इंटरनेशनल मैच

2000 के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 22 वर्षों में इंटरनेशनल मैचों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान इंटरनेशनल मैचों की संख्या 3 गुना बढ़ गई है। नीचे दिए ग्राफिक में देखेंगे तो आप पाएंगे कि साल 2000 में 354 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। इनमें 92 टेस्ट और 262 वनडे थे। वहीं, साल 2022 में 1200 मैच आयोजित हुए हैं। इनमें 792 टी-20 फॉर्मेट के थे।

एक्सपर्ट बोले- टी-20 लीग से टेस्ट को खतरा नहीं
‘मुझे नहीं लगता है कि टी-20 लीग से टेस्ट को कोई खतरा है। हां, टी-20 जरूर रहने वाली है। इस साल इंग्लैंड ने जिस अटैकिंग अप्रोच के साथ टेस्ट क्रिकेट खेला, उसने इस अप्रोच का एक ट्रेंड सेट किया है। मैं तो यह कहूंगा कि इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा दिया है। टी-20 में मनोरंजन है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट देखने वाले टेस्ट देखते ही हैं।’

तो क्या क्रिकेट का बिजी शेड्यूल खिलाड़ियों की मेंटल और फिजिकल फिटनेस पर असर कर रहा है?…इस सवाल पर एक्सपर्ट कहते हैं- ‘बिल्कुल करता है, अब क्रिकेट मैच ज्यादा हो गए हैं। यदि प्लेयर को लगता है कि वो मेंटली या फिजकली थके हुए हैं तो आप ब्रेक ले सकते हैं। फिर ब्रेक से वापसी भी कर सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। खिलाड़ी को शेड्यूल के हिसाब से खुद मैनेज करना पड़ेगा, क्योंकि यह प्रोफेशनल क्रिकेट है। आपको खेलने के लिए ही पैसा दिया जा रहा है।’

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

टेंट में सोता था, माली कर देते थे पिटाई… यशस्वी जायसवाल की ये मार्मिक कहानी सुन आप रो पड़ेंगे
विराट से भिड़ने वाले नवीन उल हक को रोहित शर्मा ने मारा धांसू छक्का, यूं लिया कोहली का ‘बदला’!
बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलेंगे उन्मुक्त चंद:चट्टोग्राम चैलेंजर्स ने खरीदा, 2012 में भारत को जिताया था अंडर-19 वर्ल्ड कप
पलटी मारते हुए छक्का, बाहर कूदकर चौका, डिविलियर्स का भी गुरु है अपना सूर्या
कोच, सिलेक्टर और IPL में मेंटॉर नहीं बनना… केएल राहुल पर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा में ट्विटर ‘वार’!
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?